फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shutter of a jewellery shop broken into in Jhanduta; 2.5 kg of silver stolen

Bilaspur News: झंडूता में ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़ ढाई किलो चांदी चोरी

Mon, 19 Oct 2026 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Shutter of a jewellery shop broken into in Jhanduta; 2.5 kg of silver stolen
मौके से लोहे के औजार, चाकू और गमछा बरामद, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता बाजार में चोरों ने ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर करीब ढाई किलो चांदी चोरी कर ली। चोरी हुई चांदी की कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद बाजार के व्यापारियों में चिंता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चांदी लेकर फरार हो गए। सुबह चोरी का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस थाना झंडूता के प्रभारी राजेंद्र कुमार पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने दुकान और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि वारदात के आसपास के समय में तीन संदिग्ध क्षेत्र में दिखाई दिए थे। वे बाइक पर सवार होकर फरार हुए। हालांकि, उनकी पहचान और चोरी में संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल से लोहे के दो औजार, एक चाकू और गमछा भी बरामद हुआ है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, जिनके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस थाना झंडूता के प्रभारी राजेंद्र कुमार ने चोरी की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
व्यापारियों ने गश्त बढ़ाने की मांग की
ज्वेलरी शॉप में चोरी की घटना से बाजार के व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि दुकानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन

एक माह में चोरी की कई वारदातें, कहीं टायर तो कहीं नकदी और आभूषण चोरी
जिले में सितंबर से अक्तूबर के बीच चोरी की कई वारदातें सामने आई हैं। कहीं घरों में सेंधमारी कर नकदी और आभूषण चोरी किए गए तो कहीं स्कूल की रसोई, वाहनों और मोबाइल टावरों को निशाना बनाया गया। औहर पंचायत के अपर भंजवाणी में एक ही रात दो घरों में सेंधमारी हुई। एक घर से 20 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए, जबकि दूसरे घर का दरवाजा टूटा मिला। पुलिस ने फोरेंसिक टीम और खोजी कुत्तों की मदद से साक्ष्य जुटाए। एम्स कोठीपुरा के ए-ब्लॉक में तीमारदारों का बैग चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 43,340 रुपये नकद और एक मोबाइल बरामद हुआ। भराड़ी क्षेत्र में घर से पीतल की बटलोही चोरी करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चोरी की बटलोही नसवाल स्थित कबाड़ की दुकान से बरामद की। बैहल स्कूल की मध्याह्न भोजन रसोई का ताला तोड़कर चोर 25 लीटर का कुकर और अन्य बर्तन ले गए। इससे 90 बच्चों के लिए भोजन नहीं बन पाया। वहीं, ब्रह्मपुखर में मोबाइल टावर से केबल चोरी के मामले में बरमाणा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की केबल बरामद की। बरड़ में सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से 15 से 20 हजार रुपये कीमत का स्पेयर टायर चोरी होने की घटना भी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed