फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Researchers to gather at AIIMS Bilaspur from the 11th; new experiments to be deliberated upon.

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर में 11 से जुटेंगे शोधकर्ता, नए प्रयोगों पर होगा मंथन

Tue, 08 Sep 2026 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Researchers to gather at AIIMS Bilaspur from the 11th; new experiments to be deliberated upon.
रिसर्च डे-2026 में यूजी-पीजी विद्यार्थियों से लेकर फैकल्टी तक प्रस्तुत करेंगे शोध कार्य
विज्ञापन

उत्कृष्ट शोध को मिलेगा पुरस्कार,पहले दिन वैज्ञानिक पोस्टर प्रदर्शनी और इंटरैक्टिव सत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्षेत्र में शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 11 और 12 सितंबर को रिसर्च डे-2026 आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में यूजी-पीजी विद्यार्थियों, रेजिडेंट डॉक्टरों और फैकल्टी को अपने शोध कार्य विशेषज्ञों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान वैज्ञानिक खोज, शोध के प्रभाव और भविष्य में शोध सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा होगी। एम्स बिलासपुर के रिसर्च सेक्शन की ओर से आयोजित कार्यक्रम की थीम शोकेसिंग आइडियाज, इंस्पायरिंग कोलैबोरेशंस, शेपिंग द फ्यूचर रखी गई है। आयोजन का उद्देश्य शोध को केवल अकादमिक गतिविधि तक सीमित रखने के बजाय उसे चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं में उपयोगी परिणामों से जोड़ना है।
कार्यक्रम की शुरुआत 11 सितंबर को दोपहर दो बजे वैज्ञानिक पोस्टर प्रदर्शनी के उद्घाटन से होगी। इसके बाद दोपहर 2:30 से 4:45 बजे तक पोस्टर प्रदर्शनी एवं इंटरैक्टिव सत्र चलेगा। इसमें विद्यार्थी, रेजिडेंट और फैकल्टी अपने शोध कार्यों को पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। प्रतिभागी विशेषज्ञों से शोध को लेकर चर्चा और सुझाव ले सकेंगे।
विज्ञापन

12 सितंबर को सुबह नौ बजे पोस्टर डिस्प्ले का भ्रमण होगा। सुबह 9:30 बजे रिसर्च डे का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। डीन रिसर्च स्वागत संबोधन देंगे। इसके बाद एम्स बिलासपुर के कार्यकारी निदेशक संस्थान में शोध की दिशा और भविष्य की योजनाओं पर विचार रखेंगे। अध्यक्ष एम्स बिलासपुर का भी संबोधन होगा।सुबह 10:30 बजे मुख्यातिथि का संबोधन होगा। इसके बाद यूजी, पीजी विद्यार्थियों और फैकल्टी की ओर से प्लेटफार्म प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसमें शोध के निष्कर्ष, नए प्रयोग और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके संभावित उपयोग की जानकारी साझा की जाएगी। दोपहर 12 बजे रिसर्च एक्सीलेंस अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे। इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन और समापन टिप्पणी होगी। दोपहर 12:20 बजे लंच एवं नेटवर्किंग सत्र रखा गया है। आयोजन में स्वास्थ्य अनुसंधान और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े प्रमुख विशेषज्ञों की मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम के लिए सचिव, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग एवं महानिदेशक, आईसीएमआर डॉ. राजीव बहल, अध्यक्ष, एम्स बिलासपुर प्रो. (डॉ.) एनके अरोड़ा, और कार्यकारी निदेशक एम्स बिलासपुर लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) दलजीत सिंह (सेवानिवृत्त) को विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed