पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   He wanted to die due to a financial crunch but failed; when he finally found a way, death claimed him.

Rohtak News: पैसों की तंगी के कारण मरना चाहा पर नहीं मर पाया, मिला तो हो गई मौत

Mon, 06 Jul 2026 06:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 06 Jul 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
He wanted to die due to a financial crunch but failed; when he finally found a way, death claimed him.
12-सोनीपत रोड स्थित स्कॉलर्स रोजरी स्कूल के सभागार में चार दिवसीय नाटक में अभिनय करते कलाकार। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला, स्कॉलर्स रोजरी स्कूल व सप्तक कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में सोनीपत रोड स्थित स्कॉलर्स रोजरी स्कूल के सभागार में चार दिवसीय वर्षा ऋतु नाट्य उत्सव की शुरुआत रविवार को हुई।
उत्सव के पहले दिन गुरुग्राम थिएटर की प्रस्तुति और प्रताप सहगल लिखित नाटक ‘मौत क्यों रात भर नहीं आती’ का मंचन किया गया। नाटक ने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया। हरियाणा कला परिषद (रोहतक जोन) के अतिरिक्त निदेशक गगन हरियाणवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस नाट्य उत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने शहर में रंगमंच को जीवंत रखने के लिए वरिष्ठ रंगकर्मी विश्व दीपक त्रिखा के निरंतर प्रयासों और सप्तक के कलाकारों की सराहना की। कर्ज से परेशान शख्स की ब्लैक कॉमेडी : वरिष्ठ रंगकर्मी, फिल्म व टीवी कलाकार मोहन कांत के निर्देशन में मंचित यह नाटक अपने गंभीर नाम के विपरीत ब्लैक कॉमेडी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटक की कहानी कर्ज के बोझ तले दबे एक ऐसे मध्यमवर्गीय व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो परिवार की जरूरतें पूरी न कर पाने के कारण आत्महत्या का प्रयास करता है। दिलचस्प बात यह रही कि वह मरने की हर कोशिश में नाकाम रहता है लेकिन अंत में भाग्य की ऐसी विडंबना होती है कि जिस पैसे की तंगी के कारण वह मरना चाहता था अचानक 80 लाख मिलते ही अत्यधिक खुशी के कारण उसे हार्ट अटैक आ जाता है और उसकी मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed