पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   More than 100 plants are adding to the greenery in Nirmal's garden.

Rohtak News: निर्मल की बगिया में 100 से अधिक पौधे बढ़ा रहे हरियाली

Mon, 06 Jul 2026 05:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 06 Jul 2026 05:22 AM IST
विज्ञापन
More than 100 plants are adding to the greenery in Nirmal's garden.
11-बगिया में लगाए पौधों में पानी देतीं सेक्टर 1 निवासी निर्मल। संवाद
रोहतक। सेक्टर 1 निवासी निर्मल ने अपने घर-आंगन को पेड़-पौधों से हरा-भरा रखा है। उनकी बगिया में 100 से अधिक प्रजातियों के पौधे मौजूद हैं। निर्मल राजकीय उच्च विद्यालय नया बांस से अक्तूबर 2017 में मुख्य अध्यापिका पद से सेवानिवृत्त हुई थीं।
विज्ञापन




सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने घर में अपनी बगिया बनाई। प्रकृति के निकट रहने की इच्छा से उन्होंने पौधों की संख्या बढ़ाई। वे बड़े पौधों से छोटे पौधे तैयार करती हैं। इन छोटे पौधों को वे रिश्तेदारों को उपहार स्वरूप भेंट करती हैं। उनकी बगिया में फूलदार, फलदार, औषधीय और सजावटी पौधे शामिल हैं। निर्मल के पति कदम सिंह भी पौधों की देखभाल में सहयोग करते हैं। पेड़-पौधों के प्रति उनके समर्पण के लिए पर्यावरण प्रहरी संगठन ने उन्हें सम्मानित किया है। निर्मल और कदम सिंह दोनों सुनो नहरों की पुकार तथा पर्यावरण प्रहरी संगठन से जुड़े हैं।
विज्ञापन




बगिया में पौधों की प्रजातियां

निर्मल के घर के गेट के बाहर भी अनेक पौधे लगे हैं। उनकी बगिया में सदाबहार, गेंदा, गुड़हल, सांग ऑफ इंडिया, बोगनविलिया और तुलसी जैसे पौधे हैं। पीपल, कड़ीपत्ता, अशोक नींबू और गिलोय की बेल भी उन्होंने लगाई है। मनी प्लांट, स्नेक प्लांट और जेड प्लांट जैसे सजावटी पौधे भी वहां मौजूद हैं। घर के बाहर करीब 25 साल पुराने अशोक और सागवान के पेड़ भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पौधों की स्वयं देखभाल

निर्मल ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने अपनी बगिया को विस्तार दिया। उन्होंने घर के आंगन से लेकर छत तक अनेक पौधे लगाए हैं। इन सभी पौधों की देखभाल वे स्वयं करती हैं। खाद-पानी देने का काम भी वे खुद ही करती हैं। यह उनका प्रकृति के प्रति गहरा लगाव दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed