पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Meritorious students were overjoyed upon receiving honors.

Rewari News: सम्मान पाकर खुशी से झूम उठे मेधावी विद्यार्थी

Tue, 07 Jul 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 07 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students were overjoyed upon receiving honors.
ओलंपियाड परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करते विधायक लक्ष्मण यादव।सं
रेवाड़ी। अमर उजाला भविष्य ज्योति मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2026 का आयोजन सोमवार को सर्कुलर रोड स्थित होटल बिलबेरी में किया गया। इस मौके पर 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने समेत अन्य मेधावी 250 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होकर विद्यार्थी खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और विशिष्ट अतिथि डॉ. अंकित श्रीवास्तव रहे। संचालन सुधीर ने किया।
मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के बाद मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि ये छात्र जिले का भविष्य हैं और इनकी मेहनत से ही समाज और देश आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें आगे और बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समान अवसर मिल सकें। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने शिक्षकों और विद्यालयों की भी सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। अंत में उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें और अपने परिवार, जिले व देश का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम ये रहे मुख्य प्रायोजक व सह-सहयोगी
सम्मान समारोह के मुख्य प्रायोजक उजाला सिग्नस हॉस्पिटल्स हैं। कॉलेज स्टडी रेवाड़ी एवं डीके रियल एस्टेट डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कार्यक्रम के सह-सहयोगी हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में डवाना एग्रो फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (धारूहेड़ा), प्रिंस फूड प्रोडक्टस रेवाड़ी, राव बने सिंह स्कूल (जौनियावास), पल्स हॉस्पिटल (कोसली), श्रीकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल (हांसाका), एसकेजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (भाकली), एवरेस्ट स्क्वायर, ऋषि पब्लिक स्कूल (जोनावास), शिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल (डहीना), स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गुरावड़ा), जैन कम्प्यूटर्स (रेवाड़ी), राव अभय सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन (सहारनवास), सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गुडियानी), सीआर इंटरनेशनल स्कूल (तिहाड़ा) तथा राव रणजीत सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन (बोडिया कमालपुर) का सहयोग रहा।

बच्चों से बातचीत :

फोटो : 1, 2, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 12,

-श्री कृष्णा सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के छात्र व लॉजिकल रीजनिंग ओलंपियाड में जिले में प्रथम रहे अंशु ने कहा कि अमर उजाला विद्यार्थियों के लिए ओलंपियाड का आयोजन कर उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए मंच उपलब्ध करा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें बेहद गर्व और खुशी महसूस हुई।

-ओलंपियाड में विज्ञान विषय की टॉपर उन्नति ने कहा कि इस उपलब्धि से उन्हें काफी खुशी हुई है। अमर उजाला के कार्यक्रम में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा। मंच पर अनुभव साझा करने का अवसर मिलना प्रेरणादायक रहा। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं।
-ओलंपियाड में सामान्य ज्ञान (जीके) विषय में प्रथम स्थान हासिल करने वाली यशिका ने कहा कि इस उपलब्धि से उन्हें बेहद खुशी हुई है। अमर उजाला के कार्यक्रम में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हैं और उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं।
-सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जिले की टॉपर रहीं बेबी आयशा ने बताया कि वह संत कबीर पब्लिक स्कूल, अलावलपुर की छात्रा हैं। भविष्य ज्योति अमर उजाला के कार्यक्रम में सम्मानित होकर खुशी हुई। सम्मान से भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है।

-10वीं कक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली तोषिका ने कहा कि भविष्य ज्योति अमर उजाला के कार्यक्रम में सम्मानित होकर खुशी हुई। कार्यक्रम के दौरान उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस सम्मान से उत्साह बढ़ा है और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है।

-सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 98 फीसदी अंक पाने वाली लाखनौर स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल की छात्रा जाह्नवी ने बताया कि अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

-सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 94 फीसदी अंक पाने वाली डीपीएस की छात्रा रेनू यादव ने बताया कि अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें बेहद अच्छा लगा। ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक हैं।
-सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 92.4 प्रतिशत अंक पाने वाले यश यादव ने बताया कि कार्यक्रम में सम्मानित होकर गर्व का अनुभव हुआ। ऐसे कार्यक्रम मेधावी विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाते हैं और उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं।


-12वीं की परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाली अंकिता ने बताया कि अमर उजाला के कार्यक्रम में सम्मानित होकर खुशी हुई। सम्मान और प्रोत्साहन से उत्साह बढ़ा है। ऐसे आयोजन मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देते हैं।

ओलंपियाड परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करते विधायक लक्ष्मण यादव।सं

ओलंपियाड परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करते विधायक लक्ष्मण यादव।सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed