{"_id":"6a9c5a814ec8a674520ff019","slug":"lakhanpal-to-raise-awareness-against-drug-abuse-through-sand-art-rewari-news-c-198-1-fth1001-244927-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सैंड आर्ट से नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे लखनपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सैंड आर्ट से नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे लखनपाल
Sat, 05 Sep 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी के पंडित भगवतदयाल शर्मा चौक पर अपनी सैंड आर्ट को पूरा करने में जुटे कलाकार लखनपाल।स्रोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। रविवार को राज्यस्तरीय मैराथन प्रतियोगिता में सैंड आर्टिस्ट लखनपाल अपनी कला के माध्यम से हरियाणा की संस्कृति और नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देंगे। वे मैराथन मार्ग पर पंडित भगवतदयाल शर्मा चौक के पास रेत से कलाकृति तैयार करेंगे।
खंड खोल के गांव खोरी स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में समाजशास्त्र विषय के प्राध्यापक लखनपाल इससे पहले भी राज्य स्तरीय कार्यक्रमों और विभिन्न अवसरों पर अपनी सैंड आर्ट के जरिये प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। गत योग दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उनकी श्रीमद्भगवद्गीता पर आधारित सैंड आर्ट को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी सराहा था।
खोल के कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने बताया कि लखनपाल की प्रतिभा को देखते हुए रेवाड़ी मैराथन के जिला नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी ने उन्हें इस आयोजन में कला प्रदर्शित करने का अवसर दिया है।
विज्ञापन
पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण उनकी कलाकृति बार-बार खराब हो रही है, लेकिन उनका उत्साह कम नहीं हुआ और वे लगातार काम में जुटे हैं।
लखनपाल ने बताया कि कला एवं संस्कृति के साथ सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए रेत की कलाकृतियां बनाना उन्हें विशेष सुकून देता है।