फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Emphasis placed on holding weddings and religious events during the day.

Rewari News: दिन में विवाह और धार्मिक आयोजन करने पर दिया जोर

Sun, 04 Oct 2026 06:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on holding weddings and religious events during the day.
आशियाना वृद्धाश्रम में आयोजित ‘आओ फिर से चलें सनातन की राह पर’’ कार्यक्रम में मौजूद अतिथि व साध
फोटो: 19
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से आशियाना वृद्धाश्रम में संस्कार निर्माण कार्यक्रम ‘आओ फिर से चलें सनातन की राह पर’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से प्रेरणा लेकर उन्हें जीवन में अपनाने का आह्वान किया। साथ ही वर्तमान परिस्थितियों में दिन के समय विवाह और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया।
आशियाना वृद्धाश्रम के अध्यक्ष दिनेश राजपाल, मुख्य अतिथि पूर्व जिला आईएमए प्रधान डॉ. दीपक यादव और संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि भारत का इतिहास महान परंपराओं से समृद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि पहले विवाह दिन के उजाले में करने और गोधूलि बेला से पहले कन्या की विदाई की परंपरा थी। समय के साथ परिस्थितियां बदलने से विवाह और विदाई की परंपराओं में भी बदलाव आया। उन्होंने सनातन परंपराओं के अनुरूप दिन में विवाह की परंपरा को बढ़ावा देने की बात कही।
विज्ञापन

शिक्षाविद प्रो. सीएल सोनी और प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि सनातन परंपरा में दिन का समय सत्संग और कथा श्रवण के लिए महत्वपूर्ण माना गया है। उन्होंने कहा कि रात में तेज आवाज में धार्मिक आयोजन करने से रात्रि की शांति प्रभावित होती है। इसलिए यथासंभव सत्संग और धार्मिक कार्यक्रम दिन में आयोजित किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पतंजलि के जिला प्रभारी दयाराम आर्य और जय प्रकाश आर्य ने साधकों को योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। भजन गायिका सोनिया पोपली, निशा लुगानी और सोनिया कपूर ने भजनों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में अतिथियों को राम दरबार, राधा-कृष्ण और मां दुर्गा के चित्र भेंट किए गए। उल्लेखनीय सेवाओं के लिए श्रीराम युवा शाखा के प्रधान जतिन सैनी, सेवानिवृत्त सीआईडी इंस्पेक्टर अजय भारद्वाज, समाजसेवी सुदर्शन मेहंदीरत्ता, उपप्रधान हेमंत ग्रोवर और पर्यावरणविद् राजेंद्र गेरा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed