फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Candidates for the post of Pradhan and other positions are busy reaching out to advocates.

Rewari News: अधिवक्ताओं से संपर्क साधने में जुटे प्रधान समेत अन्य पदों के प्रत्याशी

Sun, 06 Sep 2026 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 06 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Candidates for the post of Pradhan and other positions are busy reaching out to advocates.
जिला बार एसोसिएशन। संवाद
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन के 11 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने प्रचार में ताकत झोंक दी है। जिला बार एसोसिएशन में 2183 मतदाता हैं। प्रत्याशी शहर व आसपास के गांवों में रहने वाले मतदाताओं के घर जाकर उनका समर्थन मांग रहे हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं में इस बार दो साल से लगातार प्रधान पद पर रहे विश्वामित्र यादव और पूर्व में प्रधान रह चुके सौरभ राव अपनी ताल ठोक रहे हैं। तीसरे प्रत्याशी प्रेमपाल पहली बार चुनाव मैदान में हैं। वह अधिवक्ताओं से संपर्क कर एक बार मौका देने का आग्रह कर रहे हैं।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के लिए बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के आदेश के बाद किसी भी प्रत्याशी ने अपने होर्डिंग बैनर, पोस्टर कोर्ट परिसर व आसपास नहीं लगाए हैं। प्रत्याशियों ने इस बार चुनाव प्रचार के लिए सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल किया है और अपने नाम से अलग-अलग ग्रुप बनाकर अधिवक्ताओं को ज्यादा-से-ज्यादा मैसेज भेज कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रचार में एआई का जमकर प्रयोग
चुनाव में एआई का इस्तेमाल कर प्रचार सामग्री तैयार की जा रही है। अपने पक्ष में मत की अपील के लिए एआई निर्मित फोटो लगाकर न केवल विजिटिंग कार्ड छपाए जा रहे हैं, बल्कि क्लिप बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप में चलाई जा रही है। नई तकनीक के इस्तेमाल से प्रत्याशियों के चेहरे भी चमकदार व प्रभावी रूप से कार्ड में विज्ञापन सामग्री में आसानी से देखे जा सकते हैं। चैट जीपीटी का इस्तेमाल कर प्रत्याशी रोज नए लुभावन विज्ञापन बनाकर भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed