फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three lakh rupees swindled by handing over fake gold.

Palwal News: नकली सोना देकर तीन लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees swindled by handing over fake gold.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। हथीन स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में एक व्यक्ति को बुलाकर नकली सोना देकर तीन लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। हथीन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-70 निवासी सुरेश सिंह ने शिकायत दी है कि 20 मई को देवली रोड पर उसकी मुलाकात जाली खान से हुई थी। इस दौरान जाली खान ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद 15 सितंबर को दोनों की फोन पर बातचीत हुई। जाली खान ने सुरेश सिंह से कहा कि उसके पास सोना है और वह उसे बेचना चाहता है।


शिकायत के अनुसार, सुरेश सिंह ने जाली खान से पता पूछा तो उसने बताया कि बघौला-देवली रोड पर उसकी कबाड़े की दुकान है। 20 सितंबर को आरोपी ने उसे हथीन स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में बुलाया। यहां सुरेश सिंह से तीन लाख रुपये लेकर उसे सोना दे दिया। बाद में सोने की जांच कराने पर वह नकली निकला। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मोबाइल सीडीआर और सर्विलांस के आधार पर आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed