फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   No barricading plan; lives at risk during flyover construction.

Karnal News: बैरिकेडिंग न प्लान, फ्लाईओवर के निर्माण में जोखिम में जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
No barricading plan; lives at risk during flyover construction.
निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे खड़े वाहन। अमर उजाला
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर में निर्माणाधीन टी-फ्लाईओवर के नीचे से गुजरना इन दिनों खतरे से खाली नहीं है। करीब 128 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 3.280 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। अमर उजाला की पड़ताल में पाया गया कि जहां ऊपर भारी निर्माण कार्य चल रहा है। नीचे वाहन खड़े हैं और लोग बेखौफ आवाजाही कर रहे हैं।
इतने बड़े प्रोजेक्ट के बावजूद मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आए। कई जगह बैरिकेडिंग अधूरी है या बिल्कुल नहीं की गई। सबसे गंभीर स्थिति यह है कि जहां ऊपर शटरिंग और कंक्रीट का काम चल रहा है, वहीं नीचे वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। यह हालात तब हैं, जब अब तक शटरिंग गिरने के चार मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें वाहनों को नुकसान भी हुआ है। फिर भी सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों का तर्क कि बैरिकेडिंग करने पर बाजार के दुकानदार विरोध करते हैं, जिससे काम प्रभावित होता है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह तर्क सुरक्षा से समझौता करने का आधार नहीं बन सकता। भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में अतिरिक्त सावधानी जरूरी होती है, लेकिन यहां हालात इसके उलट दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। जहां निर्माण स्थल के नीचे वाहन खड़े होने से खतरा बना हुआ है, वहीं पुलिस मुख्य रूप से चालान काटने तक सीमित नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed