{"_id":"6ac163e2603e4ac04906bb5b","slug":"5326-students-at-ignou-have-not-yet-paid-their-fees-deadline-is-the-13th-karnal-news-c-18-knl1018-1004782-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: इग्नू में 5326 छात्रों ने अब तक नहीं भरी फीस, 13 तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: इग्नू में 5326 छात्रों ने अब तक नहीं भरी फीस, 13 तक मौका
विज्ञापन
करनाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) क्षेत्रीय केंद्र करनाल में दाखिला लेने वाले हजारों विद्यार्थियों ने अभी तक फीस जमा नहीं कराई है। पंजीकरण करा चुके 5,326 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिनकी प्रवेश प्रक्रिया फीस न भरने के कारण अधूरी है। अब दाखिले की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर तक केवल करीब 10 दिन का समय बचे हैं।
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने बताया कि नए दाखिलों के लिए अब तक 33,257 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 27,929 विद्यार्थियों ने ही फीस जमा कर अपना दाखिला सुनिश्चित किया है। शेष विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले शुल्क जमा कर लें, अन्यथा उनका पंजीकरण निरस्त हो सकता है। इसके साथ ही परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर निर्धारित की गई है, जिसे बिना विलंब शुल्क के भरा जा सकता है। इसके बाद 1,100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 15 अक्तूबर तक फॉर्म जमा करने का विकल्प रहेगा।