फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused arrested for swindling 4.90 lakh by promising a job as a TTE in the Railways

Fatehabad News: रेलवे में टीटीई लगवाने का झांसा देकर 4.90 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Nov 2026 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 01 Nov 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for swindling 4.90 lakh by promising a job as a TTE in the Railways
फतेहाबाद। रेलवे में टीटीई लगवाने का झांसा देकर 4.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने गांव भिरड़ाना निवासी मंगल सिंह को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 3 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि गांव काता खेड़ी निवासी हरभजन सिंह ने शिकायत दी थी कि उसकी गांव भिरड़ाना निवासी मंगल सिंह के साथ पुरानी जान-पहचान थी। वर्ष 2025 में आरोपी ने सेना के उच्च अधिकारियों से अपनी जान-पहचान होने का दावा करते हुए उसके भाई सुरेंद्र सिंह को रेलवे में टीटीई के पद पर सरकारी नौकरी दिलवाने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन

इसके बदले आरोपी ने 11 लाख रुपये की मांग की थी जिसमें आधी रकम पहले तथा शेष राशि नौकरी लगने के बाद देने की बात कही थी। आरोपी की बातों पर विश्वास कर उसने अपने भाई सुखदेव सिंह तथा उसकी पत्नी मनजीत कौर के बैंक खातों से अलग-अलग तारीखों में करीब 4 लाख 90 हजार रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय बीतने के बावजूद न तो उसके भाई को नौकरी मिली और न ही आरोपी ने रकम वापस की। बार-बार रुपये मांगने पर भी आरोपी टालमटोल करता रहा। इस पर हरभजन ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed