फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Victims will be able to lodge complaints directly; SC Commission to launch portal.

Chandigarh-Haryana News: पीड़ित सीधे दर्ज करा सकेंगे शिकायतें, पोर्टल लॉन्च करेगा एससी आयोग

विज्ञापन
राज्य एससी आयोग ने सरकार से पोर्टल संचालन की मांगी स्वीकृति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति (एससी) आयोग अब सीधे शिकायतें दर्ज कराने के लिए अपना पोर्टल लॉन्च करेगा। फिलहाल आयोग ने जिलों में सुनवाई शुरू कर दी है। अगले करीब एक माह में सुनवाई कक्ष से लेकर अन्य तैयारियां पूरी होने के बाद पंचकूला स्थित मुख्यालय में ही सुनवाई होगी।
अनुसूचित जाति आयोग का 2 जनवरी को ही पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त हो गया था। जनवरी से जुलाई के बीच नए पदाधिकारियों की नियुक्ति न होने से लंबित मामले बढ़ते गए। नई नियुक्तिों के बाद आयोग में 10 अगस्त को अध्यक्ष बंतो कटारिया व उपाध्यक्ष रेणू डाबला ने कार्यभार ग्रहण किया। आयोग की अध्यक्ष बंतो कटारिया ने बताया कि करीब 300 शिकायतें लंबित थीं मगर अभी 15 शिकायतों का निस्तारण करा दिया है जिनमें कुछ छोटी तो कई बड़ी शिकायतें शामिल हैं। बंतो ने यह भी बताया कि एससी-एसटी वर्ग के पीड़ितों को सीधे आयोग तक शिकायतें पहुंचाने में दिक्कतें न आएं इसके लिए सरकार से पोर्टल संचालन की स्वीकृति मांगी है। करीब एक माह बाद मुख्यालय पर ही सुनवाई शुरू की जाएगी। अभी कैथल, यमुनानगर, पानीपत, अंबाला आदि जिलों में सुनवाई हो चुकी है।
विज्ञापन


आयोग में सीधे भी आ सकते हैं पीड़ित : उपाध्यक्ष
आयोग की उपाध्यक्ष रेणू डाबला ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति या परिवार सीधे आयोग में शिकायत लेकर पहुंच सकते हैं। फिलहाल आयोग में ई-मेल, डाक के माध्यम से भी शिकायत भेजी जा सकती हैं। डाबला ने बताया कि किसी भी क्षेत्र में भेदभाव, मारपीट या अन्य कोई शिकायतें हैं तो आयोग में आ सकते हैं। न्याय में देरी, सुनवाई न होने या भेदभाव के मामलों का आयोग तुरंत संज्ञान लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed