फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Questions raised regarding the special intensive revision are a serious matter: Rao Narendra.

विशेष गहन पुनरीक्षण पर उठे सवाल गंभीर मामला : राव नरेंद्र

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने चुनाव आयोग के भीतर ही मतदाता सूचियों व विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर उठे सवालों को गंभीर मामला बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 महीनों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े फैसलों और प्रक्रियाओं पर आयोग से जुड़े पदाधिकारियों ने ही कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज की है।


राव ने कहा कि कथित आपत्तियों का संबंध विशेष गहन पुनरीक्षण, फॉर्म-6 में बदलाव, नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम जोड़ने-हटाने, नाम बहाली की अपील और मतदाता आंकड़ों की सुरक्षा से है। मतदाता सूची में किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूटना या गलत तरीके से हटना उसके मताधिकार को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने मांग की कि इन लिखित आपत्तियों को सार्वजनिक किया जाएं और संबंधित फैसलों पर तथ्यात्मक स्पष्टीकरण दिया जाए। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त से पद छोड़ने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed