{"_id":"6acd22fc1972d0c51306516f","slug":"railway-manager-inspected-the-progress-of-railway-station-redevelopment-work-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158602-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों की रेल प्रबंधक ने परखी प्रगति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों की रेल प्रबंधक ने परखी प्रगति
विज्ञापन
लोहारू रेलवे जंक्शन का निरीक्षण करते रेलवे अधिकारी।
लोहारू। बीकानेर मंडल के रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने सोमवार को लोहारू रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर 16.27 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति जांची। उन्होंने रेल संरक्षा, परिचालन व्यवस्था और यात्री सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने और विकास कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
मंडल रेल प्रबंधक ने लोहारू खंड के समपार फाटक संख्या 123 और 110 का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संरक्षित रेल संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए रेलकर्मियों को परिचालन के दौरान शॉर्टकट नहीं अपनाने और निर्धारित नियमों व प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। स्टेशन यार्ड में क्रॉसिंग, पॉइंट, ट्रैक फिटिंग्स और अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की भी गहन जांच की गई।
यात्री सुविधाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान फूड स्टॉल, पेयजल व्यवस्था, टिकट खिड़की और पार्किंग सहित यात्री सुविधाओं की स्थिति देखी गई। अधिकारियों को स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अमन अग्रवाल और वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (संकेत एवं दूरसंचार) रणसिंह गोदारा उपस्थित रहे।