Hindi News
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Action will be taken against those dumping waste into canal water; mesh screens will be installed on bridges.
{"_id":"6acd32639984a963d902c418","slug":"action-will-be-taken-against-those-dumping-waste-into-canal-water-mesh-screens-will-be-installed-on-bridges-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158549-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नहरी पानी में गंदगी डालने वालों पर होगी कार्रवाई, पुलों पर लगेंगी जालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नहरी पानी में गंदगी डालने वालों पर होगी कार्रवाई, पुलों पर लगेंगी जालियां
जूई नहर का हांसी रोड पर अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता।
Link Copied
भिवानी। आस्था के नाम पर नहरी पानी को गंदा करने से रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने मुहिम शुरू की है। इसके तहत लोगों को जागरूक करने के साथ नहरी पुलों पर जालियां लगाने और गंदगी डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू सेवा संकल्प अभियान के तहत जारी पखवाड़े में विभाग ने नहरी पानी साफ रखने की पहल की है। सड़क किनारे स्थित नहरी पुलों पर जालियां लगाई जा रही हैं और नहरों में गंदगी न डालने की चेतावनी देने वाले बोर्ड लगाए जा रहे हैं। सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता दिनेश राठी ने बताया कि प्राथमिकता लोगों को जागरूक करना है। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दोषियों पर जुर्माना लगाने के साथ सजा का भी प्रावधान है। दिनेश राठी ने कहा कि लोगों के साथ पुजारियों को भी जागरूक किया जाएगा। उनसे अपील की जाएगी कि वे लोगों को नहरों में हवन सामग्री या मूर्तियां विसर्जित करने के लिए न कहें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जल ही स्वस्थ शरीर का आधार है। जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे तभी बीमारियों से बचाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।