फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News Massive Liquor Consignment Seized from Car in Kanker 3 Arrested, Goods Worth Over 5 Lakh Intercepted

सीजी: कांकेर में कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार; पांच लाख से अधिक का माल जब्त

Mon, 07 Sep 2026 10:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2026 10:37 AM IST
सार

कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिल्हाटी चौक पर एक स्विफ्ट डिजायर कार से 132.360 लीटर शराब बरामद की। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
CG News Massive Liquor Consignment Seized from Car in Kanker 3 Arrested, Goods Worth Over 5 Lakh Intercepted
आरोपियों के कब्जे से जब्त शराब व उपयोग की गई कार भी हुई - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र में रात को चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के अंदर से शराब की बोतलें बरामद की गईं। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से कुछ नगदी भी जब्त की। आरोपियों द्वारा इतनी मात्रा में शराब ले जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं देने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शराब परिवहन में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


चिल्हाटी चौक पर घेराबंदी कर कार रोकी
बताया जा रहा है कि पांच और छह सितंबर की दरमियानी रात अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर पुलिस टीम ने चिल्हाटी चौक मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। कार में सवार प्रेम कुमार सिन्हा, उमेंद्र बघेल एवं रोहित देवांगन के कब्जे से सात पेटी सिंबा एक्स्ट्रा स्ट्रांग बीयर, 8 पेटी जम्मू स्पेशल व्हिस्की एवं एक पेटी इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 132.360 लीटर बताई गई है, जिसकी कीमत 73,320 रुपयेहै।
विज्ञापन


25 हजार रुपये नगद और तीन मोबाइल भी जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से 25 हजार रुपये नगद और 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनकी कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही कार, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये है, उसे भी जब्त किया गया। इस तरह पुलिस ने शराब, नगदी, मोबाइल और कार समेत करीब 5 लाख 18 हजार 320 रुपये का सामान जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सीजी: 70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा, डेढ़ साल में रकम दोगुनी करने का झांसा; 500 लोगों से पैसे लेकर फरार

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed