{"_id":"6ad4a8e0544dd7c16304fcdf","slug":"19-year-old-man-attacked-with-knives-in-karnal-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में युवक को चाकुओं से गोदा: रास्ते में घेर पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर किए वार, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में युवक को चाकुओं से गोदा: रास्ते में घेर पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर किए वार, हालत गंभीर
Sun, 18 Oct 2026 04:39 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 18 Oct 2026 04:39 PM IST
सार
करनाल में एक युवक को रास्ते में घेर शरारती तत्वों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकुओं से कई वार किए। पीड़ित गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची सीआईए टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करनाल जिले में आपराधिक वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जुंडला और नरूखेड़ी गांव के बीच रजवाहे के पास 19 वर्षीय युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हमले में नरूखेड़ी निवासी सचिन नरवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पहले जिला नागरिक अस्पताल करनाल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने के चलते कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की दो टीमें मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, सचिन नरवाल जुंडला और नरूखेड़ी गांव के बीच रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान करीब आठ युवकों ने उसे घेर लिया और चाकुओं से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके पेट, बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों पर करीब छह वार किए।
विज्ञापन
हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर घायल के परिजन जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। परिजनों के अनुसार, सचिन अभी पढ़ाई कर रहा है। फिलहाल हमले के पीछे किसी पुरानी रंजिश या विवाद की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की दो टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर रही है और हमलावरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हमला किस कारण हुआ और इसमें कौन-कौन शामिल थे, इसका पता घायल के बयान और जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।