फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sofiya hayat u turn after trolling salman khan on taking stand against trollers and paparazzi

सोफिया हयात: सलमान खान को पाखंडी कहने के बाद अभिनेत्री का यू टर्न; पहले लगाया था इल्जाम, अब कही यह बात

Tue, 22 Sep 2026 12:46 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 22 Sep 2026 12:46 PM IST
सार

Sofia Hayat Post On Salman Khan: ‘बिग बॉस 20’ में सलमान खान के ट्रोलर्स को गुस्से भरे अंदाज में जवाब देने पर सोफिया हयात ने सोशल मीडिया पर एक्टर की आलोचना की थी। मगर अब सोफिया ने इस पर अपना बचाव किया है।

विज्ञापन
Sofiya hayat u turn after trolling salman khan on taking stand against trollers and paparazzi
सोफिया हयात, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते दिनों ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने ट्रोलर्स को सेलेब्स पर निजी टिप्पणी करने पर करारा जवाब दिया था। इस पर सोफिया हयात ने एक्टर के इस रवैये पर कई सवाल किये थे। अब उन्होंने अपने पिछले बयान पर सफाई पेश की है। 

विज्ञापन

क्या है सोफिया का पोस्ट में? 

सोफिया हयात बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी रह चुकी हैं। सोमवार को सोफिया ने पोस्ट के जरिए सलमान खान के गुस्से पर की गई प्रतिक्रिया पर सफाई दी। उन्होंने लिखा, ‘हमें सलमान की शक्ल-सूरत की आलोचना नहीं करनी चाहिए। वो बहुत अच्छे दिखते हैं, मुझे उनकी शक्ल-सूरत से कोई आपत्ति नहीं है, जो भी ऐसा करता है वो निम्न स्तर की सोच रखता है। उम्र एक वरदान है। 20 साल के युवा दुनिया नहीं चलाते।’

विज्ञापन

Sofiya hayat u turn after trolling salman khan on taking stand against trollers and paparazzi
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

पहले की थी सलमान की आलोचना 
 ‘बिग बॉस 20’ के  ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान की प्रतिक्रिया के बाद सोफिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, ‘सलमान एक हिपोक्रेट बेवकूफ हैं। जब मैं बिग बॉस में थी, तब उन्होंने मेरे शरीर और चेहरे की आलोचना की थी और गौहर से कहा था कि उनका शरीर अच्छा है।'
 

क्यों आया सलमान को गुस्सा? 
बीते दिनों से सेलेब्स को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। मगर हाल ही में कैटरीना कैफ को उनके लुक्स को लेकर कुछ लोगों ने ट्रोल किया था। वहीं सलमान को भी उनकी उम्र को लेकर ट्रोल किया गया था। इसके बाद बीते एपिसोड में सलमान ने ट्रोलर्स को जमकर घेरा और कड़े बयान दिए। यहां तक कि सलमान ने अपनी शर्ट भी निकाल दी और ट्रोलर्स को कहा कि अब ट्रोल करो। इस मामले पर सलमान ने बिना कैटरीना का नाम लिए उनका भी समर्थन किया।

विज्ञापन

Sofiya hayat u turn after trolling salman khan on taking stand against trollers and paparazzi
सोफिया हयात - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं सोफिया हयात? 

सोफिया हयात भारतीय मूल की एक ब्रिटिश अभिनेत्री, मॉडल, गायिका और टेलीविजन हस्ती हैं, जिन्होंने रियलिटी टेलीविजन में कदम रखने से पहले ब्रिटिश और भारतीय मनोरंजन जगत में काम किया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ब्रिटिश टीवी प्रोजेक्ट्स जैसे एब्सोल्यूट पावर, फुटबॉलर्स वाइव्स: एक्स्ट्रा टाइम, वाटरलू रोड, फर टीवी और जोनाथन क्रीक से की, जबकि उनकी फिल्मी भूमिकाओं में ‘एक्जिट्ज, ‘कैश एंड करी’, ‘द अनफॉरगेटेबल’, ‘नाचले लंदन’, ‘डायरी ऑफ अ बटरफ्लाई’, ‘सिक्स एक्स’ और ‘अक्सर 2’ शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed