फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

National Film Awards Live: शुरू हुआ समारोह, रेड कार्पेट पर पहुंचे सितारे; जानिए क्या बोले ममूटी और यामी?

Tue, 22 Sep 2026 03:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 22 Sep 2026 03:51 PM IST
खास बातें

National Film Awards 2026 Live News: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन आज 22 सितंबर को हो रहा है।  आमतौर पर यह आयोजन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होता है। मगर, इस बार अवॉर्ड सेरेमनी गुजरात के एकता नगर में हो रही है। 

विज्ञापन
National Film Awards 2026 Live: 72nd National Film Awards Ceremony Winners and Latest Updates
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:30 PM, 22-Sep-2026

यामी गौतम और आदित्य धर पहुंचे

आदित्य धर-यामी गौतम - फोटो : साभार@DoordarshanNational
यामी गौतम ने डेब्यू नेशनल अवॉर्ड पर कहा, 'यह बहुत बड़ा सम्मान है। दर्शकों ने प्यार दिया। मैं यह बता नहीं पा रही हूं कि मैं कितनी खुश हूं। 'आर्टिकल 370' जैसी फिल्म को इतना प्यार मिला है। कई बार बहुत वर्षों की मेहनत नजर आती है। वह यही फिल्म है'।
03:28 PM, 22-Sep-2026

प्रसून जोशी बोले- 'शानदार पहल'

प्रसून जोशी - फोटो : साभार@DoordarshanNational
प्रसून जोशी ने एकता नगर में सेरेमनी के आयोजन को एक शानदार पहल बताया। आगे कहा, 'ये अवॉर्ड अब लोगों के बीच आ गए हैं। जो लोग कटा हुआ महसूस करते होंगे इन अवॉर्ड से, उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा। मैं प्रसार भारती की तरफ से सभी का आभार जताना चाहता हूं'।
विज्ञापन
03:24 PM, 22-Sep-2026

भव्य स्तर पर हुईं तैयारियां

72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह - फोटो : साभार@DoordarshanNational
एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन भव्य तरीके से हुआ है। 
03:16 PM, 22-Sep-2026

मनोज मुंतशिर ने जताई खुशी

मनोज मुंतशिर - फोटो : साभार@DoordarshanNational
मनोज मुंतशिर भी समारोह में पहुंच गए हैं। 'मैदान' के 'जाने दो' गाने के लिए उन्हें अवॉर्ड मिलेगा। रेड कार्पेट पर उन्होंने इस गाने की मेकिंग का किस्सा सुनाया।
03:13 PM, 22-Sep-2026

विजय गांगुली ने की शिरकत

विजय गांगुली - फोटो : साभार@DoordarshanNational
मशहूर कोरियोग्राफर और रुपाली गांगुली के भाई विजय गांगुली भी सेरेमनी में पहुंचे। उन्होंने खुशी जताई। अपने 'आज की रात' गाने पर डांस करके दिखाया। बता दें कि 'स्त्री' के गाने आज की रात की कोरियोग्राफी के लिए अवॉर्ड जीता है
03:09 PM, 22-Sep-2026

ममूटी बोले- 'खुशकिस्मत हूं'

ममूटी - फोटो : साभार@DoordarshanNational
ममूटी ने समारोह के रेड कार्पेट पर कहा, 'मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि यह मेरा चौथा अवॉर्ड है। यह एक लंबी यात्रा रही है, जिसमें तमाम लोगों ने मुझे सपोर्ट किया है। मुझे जो लोग प्यार करते हैं, मुझे खुशी है कि मैं उन्हें एंटरटेन कर पाता हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:02 PM, 22-Sep-2026

अभिनेता संजय मिश्रा पहुंचे

संजय मिश्रा - फोटो : साभार@DoordarshanNational
समारोह में पहुंचकर संजय मिश्रा ने कहा, 'यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं अपने सभी चाहने वालों को शुक्रिया बोलना चाहूंगा'।
02:57 PM, 22-Sep-2026

रणदीप हुड्डा रेड कार्पेट पर पहुंचे

रणदीप हुड्डा - फोटो : साभार@DoordarshanNational
रणदीप हुड्डा समारोह में रेड कार्पेट पर मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने अपनी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' पर बात की। साथ ही कहा, मैं यहां अवॉर्ड सेरेमनी में पहली बार आया हूं। बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत खुश हूं कि पहली फिल्म डायरेक्ट की और उसमें ही राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। मेरे हिसाब से वीर सावरकर की कहानी सबके सामने आना बहुत जरूरी थी'।
02:47 PM, 22-Sep-2026

पद्मिनी कोल्हापुरे पहुंचीं

पद्मिनी कोल्हापुरे - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे भी 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में पहुंच चुकी हैं।
02:35 PM, 22-Sep-2026

ममूटी को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

मलयालम सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार ममूटी 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के लिए एकता नगर पहुंच चुके हैं। उन्हें फिल्म 'ब्रमायुगम' में शानदार अभिनय के लिए 'बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल' (सर्वश्रेष्ठ अभिनेता) के पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed