{"_id":"6ab0ff05243296e11a05a546","slug":"rise-and-fall-2-virender-sehwag-reveals-audience-has-choose-rulers-and-workers-in-show-2026-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राइज एंड फॉल 2: शुरू होने से पहले ही बदला नियम, वीरेंद्र सहवाग के शो में अब दर्शक लेंगे ये बड़ा फैसला","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
राइज एंड फॉल 2: शुरू होने से पहले ही बदला नियम, वीरेंद्र सहवाग के शो में अब दर्शक लेंगे ये बड़ा फैसला
Mon, 21 Sep 2026 03:26 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Mon, 21 Sep 2026 03:26 PM IST
सार
Virender Sehwag Show Rise And Fall 2: 'राइज एंड फॉल सीजन 2' 26 सितंबर से एमएक्स प्लेयर पर आने वाला है। अब शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग होंगे, जिन्होंने शो के नए नियम दर्शकों को बताए हैं।
विज्ञापन
राइज एंड फॉल सीजन 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
'राइज एंड फॉल' नए सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है और इस बार शो में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। नए कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ सीजन 2 के होस्ट भी बदल गए हैं। इस बार पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अशनीर ग्रोवर की जगह ली है। शो के नए प्रोमो में एक और बड़ा ट्विस्ट सामने आया है, जिसमें गेम शुरू होने से पहले ही दर्शकों को कंटेस्टेंट्स की किस्मत तय करने का अधिकार दिया गया है।
विज्ञापन
'राइज एंड फॉल सीजन 2'
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पहले क्या था 'राइज एंड फॉल' का नियम?
पिछले साल सीजन एक में देखने को मिला था कि कंटेस्टेंट्स ने आपस में ही तय किया था कि गोल्डन ब्रीफकेस किसे मिलेगा और कौन 'रूलर' बनेगा। इसके बाद बाकी कंटेस्टेंट्स को 'बेसमेंट' में 'वर्कर' बनकर रहना पड़ा था। उन्हें ऊपर आने के लिए काफी संघर्ष भी करना पड़ा था। हालांकि, 'राइज एंड फॉल 2' में शो के इस फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया गया है। नए प्रोमो में बताया गया है कि इस बार दर्शक तय करेंगे कि कौन-सा कंटेस्टेंट 'रूलर' बनेगा और कौन गेम की शुरुआत 'वर्कर' के तौर पर करेगा।

राइज एंड फॉल 2
- फोटो : इंस्टाग्राम @mxbyprimevideo
वीरेंद्र सहवाग ने कही ये बात
प्रोमो में वीरेंद्र सहवाग कहते हैं, 'इस बार 'राइज एंड फॉल' के कंटेस्टेंट्स की किस्मत की नीलाम होगी। भारतीय रियलिटी शो के इतिहास में पहली बार आप शो मेकर्स हैं और पावर आपके हाथ में है। 'राइज एंड फॉल' का गेम शुरू होने से पहले आप तय करेंगे कि हर कंटेस्टेंट की कीमत क्या होगी- 4 लाख रुपये, 3.5 लाख रुपये या 75 हजार रुपये। याद रखिए, आप जो कीमत तय करेंगे, उतनी ही रकम लेकर कंटेस्टेंट टावर में एंट्री करेंगे और यही रकम उनका राइज या फॉल तय कर सकती है।'
वीरेंद्र आगे बताते हैं कि दर्शक एमएक्स प्लेयर खोलकर 'राइज एंड फॉल' टैब पर जाकर जितने चाहें उतने कंटेस्टेंट्स की वैल्यू तय कर सकते हैं और इसके बाद अपना वोट सबमिट कर सकते हैं। वोटिंग की शुरुआत 20 सितंबर से हो गई है और यह 23 सितंबर तक चलेगी। यानी दर्शक तय करेंगे कि कौन-से कंटेस्टेंट गेम की शुरुआत 'रूलर' के तौर पर करेंगे और कौन 'वर्कर' बनेंगे।

कैसा है राइज एंड फॉल का कांसेप्ट?
'राइज एंड फॉल' में कंटेस्टेंट्स को दो ग्रुप में बांटा जाता है- 'रूलर्स' और 'वर्कर्स'। रूलर्स पेंट हाउस में रहते हैं और उन्हें सभी तरह की सुविधाएं मिलती हैं। वे ज्यादातर फैसले लेते हैं और टास्क पूरा करने की जिम्मेदारी भी उनके ऊपर कम होती है। वहीं, वर्कर्स को रूलर्स के लिए काम करना पड़ता है और उन्हें कई सुविधाओं से दूर रखा जाता है। कई बार उन्हें बिना बेड के भी रहना पड़ता है।
'राइज एंड फॉल 2' में कौन होगा शामिल?
शो में कुल 15 कंटेस्टेंट्स शामिल होंगे। इनमें प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल, स्वरा भास्कर, शहजाद पूनावाला, काजल राघवानी, तेज प्रताप यादव, सारा गुरपाल, गौतम गुलाटी और कंटेंट क्रिएटर्स अनीश भगत, राज ग्रोवर, निहारिका तिवारी, सिवेट तोमर और कैरा समेत अन्य नाम शामिल हैं।