फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20 Manoj Tiwari Daughter Rhiti And Qazi Touqeer Fight Users Slams Her For Hurling

बिग बॉस 20: 'डॉली बिंद्रा के लिए इज्जत बढ़ गई', मनोज तिवारी की बेटी ने दी काजी को गाली, वीडियो देख भड़के लोग

Mon, 21 Sep 2026 02:31 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 21 Sep 2026 02:31 PM IST
सार

Bigg Boss 20 Rhiti And Qazi Fight: बिग बॉस के हालिया वीकेंड का वार में रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इस दौरान मनोज तिवारी की बेटी ने सिंगर को गाली भी दे दी। अब इस पर लोग रीति को ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Manoj Tiwari Daughter Rhiti And Qazi Touqeer Fight Users Slams Her For Hurling
रीति तिवारी और काजी तौकीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस 20' का दूसरा वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। शनिवार को जहां सलमान खान ने ट्रोलर्स की क्लास लगाई। वहीं, रविवार को उन्होंने काजी का सच सभी घरवालों को बता दिया। इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स सिंगर के खिलाफ हो गए। 
विज्ञापन


कई लोगों ने काजी की आलोचना की, तो वहीं मनोज तिवारी की बेटी रीति ने सिंगर को गाली तक दे दी और उनके साथ बदतमीजी की। यह चीज दर्शकों को पसंद नहीं आई और उन्होंने सोशल मीडिया पर रीति को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Manoj Tiwari Daughter Rhiti And Qazi Touqeer Fight Users Slams Her For Hurling
काजी तौकीर - फोटो : सोशल मीडिया
काजी ने शो में किया था नाटक
दरअसल, पहले हफ्ते में काजी ने घरवालों की नींद खराब कर दी थी। उन्होंने घरवालों से कहा था कि वह कुछ चीजें देख सकते हैं। उनके इस व्यवहार से घर के कई लोग डर गए थे। काजी यहीं नहीं रुके एक दिन बाद सिंगर ने ऐसा दिखाया जैसे उन्हें तुरंत मेडिकल मदद की जरूरत है। 

वह बार-बार बिग बॉस को बुलाते हुए डॉक्टर को भेजने की मांग करते हुए और अपनी एंग्जायटी की दवाइयां मांगते रहे। हालांकि, जब बिग बॉस ने काजी को मेडिकल रूम में बुलाया, तो उन्होंने डॉक्टर से कहा कि वह बिल्कुल ठीक है। वह सिर्फ बीमार होने का नाटक कर रहे थे। उन्होंने यह सब दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए किया था।
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Manoj Tiwari Daughter Rhiti And Qazi Touqeer Fight Users Slams Her For Hurling
बिग बॉस 20 सलमान खान - फोटो : एक्स
सलमान ने खोली काजी की पोल
  • हाल ही के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने काजी को सबक सिखाया। 
  • टास्क के दौरान सलमान ने अपना सीना पकड़ लिया और ऐसा दिखाया जैसे उन्हें बहुत ज्यादा दर्द हो रहा हो। 
  • वह बार-बार पानी मांगते नजर आए, जिसे देख घरवाले परेशान हो गए। 
  • फिर सलमान ने अपनी जैकेट उतारी, उन्हें बेचैनी होती दिखी और आखिरकार वह फर्श पर लेट गए। 
  • हालांकि, बाद में सलमान ने खुलासा किया कि यह सब एक एक्ट था। 
  • वह काजी को यह दिखाना चाहते थे कि उनके प्रैंक से घरवालों पर क्या असर हुआ था। 
  • हालांकि, काजी ने भी यह जानबूझकर नहीं किया था। उनका मकसद सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करना था।
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Manoj Tiwari Daughter Rhiti And Qazi Touqeer Fight Users Slams Her For Hurling
मनोज तिवारी-सलमान खान-रीति - फोटो : वीडियो ग्रैब
रीति और काजी में हुआ झगड़ा
सलमान के इस खुलासे के बाद रीति तिवारी ने काजी को ढोंगी बाबा, फ्रॉडस्टर कहा। उन्होंने कहा कि यह मेंटल हेल्थ से जूझ रहे लोगों के लिए शर्म की बात है। रीति ने काजी की आलोचना की कि वह ठीक होने के बावजूद बीमार होने का नाटक कर रहे थे। इसके बाद वह सिंगर को गालियां देती हुई भी नजर आईं।

जब काजी ने रीति को रोकते हुए गाली न देने के लिए कहा, तो वह गुस्सा हो गईं। उन्होंने काजी से कहा कि वह उनकी आंखों में भी न देखे। जब काजी ने उन्हें चुप रहने के लिए कहा, तो रीति ने कहा, 'तेरा म्यूट बटन दबा दूंगी मैं। कौन है तू, तू किससे बात कर रहा है? तेरे बाप की नौकर हूं? कौन हूं मैं, तू कौन है ***। मुझसे बात मत करना, मेरी तरफ देखना भी मत, समझ आया?'

Bigg Boss 20 Manoj Tiwari Daughter Rhiti And Qazi Touqeer Fight Users Slams Her For Hurling
बिग बॉस 20 सलमान खान - फोटो : एक्स
यूजर्स ने किया रीति को ट्रोल
एपिसोड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद कई दर्शकों ने रीति के व्यवहार की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, 'मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इतनी घमंडी क्यों हैं और वो भी बिना किसी टैलेंट के?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बस प्रियंका जग्गा से माफी मांगना चाहता हूं। हम सभी पिछले 10 साल से उनके साथ बहुत ज्यादा सख्त थे। वह इस नेपो नाम की रीति तिवारी से कहीं बेहतर थीं।' एक यूजर ने लिखा, 'डॉली बिंद्रा के लिए इज्जत बढ़ गई।'

बता दें कि डॉली बिंद्रा और मनोज तिवारी 'बिग बॉस 4' में नजर आए थे। वहां दोनों के बीच गंदा झगड़ा हुआ था, जिसके वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed