फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer Singh Deepika Padukone visit Siddhivinayak temple to seek blessings ahead of welcoming second child

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण: सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचा पावर कपल, दिखा अभिनेत्री का बेबी बंप

Fri, 18 Sep 2026 03:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 18 Sep 2026 03:10 PM IST
सार

Ranveer-Deepika Visit Siddhivinayak: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बप्पा का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। वायरल वीडियो में दीपिका का बेबी बंप साफ दिख रहा है।

विज्ञापन
Ranveer Singh Deepika Padukone visit Siddhivinayak temple to seek blessings ahead of welcoming second child
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर किलकारी गूंजने वाली है। यह खूबसूरत जोड़ी जल्द अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेगी। इस बीच गणपति उत्सव के दौरान यह पावर कपल मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचा और बप्पा का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन

Ranveer Singh Deepika Padukone visit Siddhivinayak temple to seek blessings ahead of welcoming second child
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

गणपति का आशीर्वाद लेने पहुंचीं दीपिका
बीते दिन 'धुरंधर' अभिनेता रणवीर सिंह लाल बाग के राजा के दरबार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बप्पा के आगे मत्था टेका और प्रार्थना कर आशीर्वाद लिया। आज वे अपनी पत्नी चर्चित अदाकारा दीपिका के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं। दीपिका जल्द दूसरी बार मां बनेंगी। इससे पहले उन्होंने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया है। कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिनमें दीपिका का बेबी बंप साफ देखा जा सकता है।

कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर पहुंचे रणवीर-दीपिका
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है, जिनमें दीपिका और रणवीर को सिद्धिविनायक जाते हुए देखा जा सकता है। रणवीर कुर्ता पजामा में हैं। वहीं, दीपिका सलवार सूट में दुपट्टा ओढ़े नजर आ रही हैं। बालों को जूड़ा बनाकर उन्होंने गजरा लगाकर स्टाइल किया है। चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। कपल कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर परिसर की तरफ बढ़ रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


विज्ञापन
विज्ञापन

Ranveer Singh Deepika Padukone visit Siddhivinayak temple to seek blessings ahead of welcoming second child
रणवीर सिंह-दीपिका - फोटो : इंस्टाग्राम

हर महत्वपूर्ण काम से पहले बप्पा के दरबार जाती हैं दीपिका 
दीपिका पादुकोण अपने हर जरूरी काम से पहले बप्पा का आशीर्वाद जरूर लेती हैं। रणवीर और दीपिका साल 2024 में अपनी पहली संतान बिटिया दुआ के जन्म से पहले भी बप्पा के दरबार में पहुंचे थे। तब भी कपल ने सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया था। अब दूसरे बच्चे के स्वागत से पहले भी दोनों मंदिर दर्शन करने पहुंचे। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर इन दिनों आगामी फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं, दीपिका 'राका' और 'किंग' में नजर आएंगी।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed