दायरा एक्स रिव्यू: हिट रही या फ्लॉप? करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म का दर्शकों पर कितना चला जादू?
Daayra Movie X Review: फिल्म 'दायरा' आज 18 सितंबर को सिनेमाघरों में लग गई है। इस फिल्म में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं। जानिए दर्शकों ने फिल्म पर कैसी प्रतिक्रिया दी है?
विस्तार
फिल्म 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर' की धुआंधार कमाई जारी है। इन दोनों फिल्मों की धमक के बीच आज शुक्रवार को फिल्म 'दायरा' ने दस्तक दी है। मेघना गुलजार निर्देशित यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इसमें करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं। दोनों पुलिस ऑफिसर की भूमिका अदा करते दिखे हैं। जानिए दर्शकों को कैसी लगी 'दायरा'?
फिल्म 'दायरा' का पहले दिन पहला शो देखने के बाद नेटिजंस ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। फिल्म को मिले-जुले रिएक्शंस मिल रहे हैं। कुछ को यह फिल्म बोरिंग लगी तो कुछ लोगों को करीना और पृथ्वीराज का अभिनय पसंद आया।
Nobody can save my face atp😂 https://t.co/6Hacj5Rsfj
— 🐺 I am not a NIGERIAN until APC dies (@meogis) September 18, 2026
Coming back to such positive reviews and praises of Kareena🥺
— 🐺 I am not a NIGERIAN until APC dies (@meogis) September 18, 2026
Please watch #Daayra in cinema#KareenaKapoor
#Daayra
— Pranati A S (@iampranati) September 18, 2026
Watching #KareenaKapoor in a full house with 80% women was not what I was expecting this Friday. Loving it.
कुछ दर्शकों को यह फिल्म खास पसंद नहीं आई। कुछ ने इसे बोरिंग करार दिया है। वहीं, कुछ ने इसके बॉक्स ऑफिस भविष्य पर टिप्पणी करते हुए इसे 'फ्लॉप' का टैग दे दिया है।
उम्मीद के मुताबिक नहीं निकली फिल्म
एक यूजर ने लिखा है, 'यह फिल्म उतनी कसी हुई और दिलचस्प नहीं थी, जितनी मैंने उम्मीद की थी। मगर, इसने मुझे डराया और असहज महसूस कराया, इसलिए मैं कहूंगा कि यह एक अच्छा काम था। एक पुलिस वाले का दायरे में रहकर और दूसरे का दायरे से बाहर रहकर काम करने का कॉन्सेप्ट सीधा-सादा है, लेकिन मेघना यह साफ कर देती हैं कि उनका स्टैंड क्या है।
#Daayra
— BRIJWA SRK FAN 👑 (@BrijwaSRKman) September 18, 2026
Not as taut & compelling as I thought it'd be but it horrified me & made me uncomfortable, so I consider it as a job well done.
The premise of 1 police staying within limits & the other outside it is straightforward but Meghna makes it clear, where she stands
कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ओपनिंग मिलेगी।
#Daayra And #Vibe Take Dull Openingshttps://t.co/22rFpASNzL
— Box Office India (@Box_Off_India) September 18, 2026
फिल्म को बताया अप्रासंगिक
फिल्म 'दायरा' को लेकर एक यूजर ने लिखा है, 'पहले ही कहा था 'दायरा' बॉलीवुड की अधिकांश फिल्में अप्रासंगिक हैं'।
Pehle hi kaha tha #Daayra Bollywood majority films are irrelevant
— RMV (@shree42o) September 18, 2026
#Daayra is another Disaster from Bollywood. #Vibe opens on a positive note.
— Mayank Chandani (@CHANDANIMAYANK) September 18, 2026