फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

National Film Award: कार्तिक-यामी को बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस अवॉर्ड, राष्ट्रपति से सम्मान पाकर भावुक हुए अनंत नाग

Tue, 22 Sep 2026 05:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 22 Sep 2026 05:59 PM IST
खास बातें

National Film Awards 2026 Live News: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन आज 22 सितंबर को हुआ। आमतौर पर यह आयोजन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होता है। मगर, इस बार अवॉर्ड सेरेमनी गुजरात के एकता नगर में आयोजित हुई है। अनंत नाग को दादा साहब फाल्के सम्मान प्रदान किया गया। 'आर्टिकल 370' सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के रूप में सम्मानित की गई। समारोह में और किस-किसको सम्मानित किया गया? जानिए पूरी डिटेल

विज्ञापन
National Film Awards 2026 Live: 72nd National Film Awards Ceremony Winners and Latest Updates
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:55 PM, 22-Sep-2026

राष्ट्रपति ने विजेताओं को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'एक फिल्म को बनाने में बहुत सारे लोगों का योगदान होता है। उन सभी तक भी शुभकामनाएं पहुंचाएं, जिनकी मेहनत से पुरस्कार प्राप्त फिल्मों का निर्माण हुआ है'। 
05:51 PM, 22-Sep-2026

सम्मान पाकर भावुक हुए अनंत नाग

अनंत नाग - फोटो : वीडियो ग्रैब
सम्मान मिलने के बाद अनंत नाग ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत शानदार मौके मिले कन्नड़ इंडस्ट्री में। बहुत सपोर्ट मिला'। अनंत नाग ने आगे कहा, 'यह पुरस्कार अकेले मुझसे नहीं जुड़ा है। यह डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, सॉन्ग राइटर, प्रोडक्शन मैनेजर, असिस्टेंट डायरेक्टर और मेरे साथ अथक तरीके से काम करने वाले हर किसी से जुड़ा है। करोड़ों उन लोगों का भी यह सम्मान है, जो मुझे पसंद करते हैं'।
विज्ञापन
05:34 PM, 22-Sep-2026

अनंत नाग को दादा साहब फाल्के पुरस्कार  

अनंत नाग को दादा साहब फाल्के सम्मान - फोटो : वीडियो ग्रैब
अनंत नाग को पुरस्कार समारोह में दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया। अनंत नाग को दादा साहब फाल्के सम्मान देने से पहले स्टेज पर उनकी जीवन यात्रा से जुड़ी एक लघु कथा प्रदर्शित की गई।



05:33 PM, 22-Sep-2026

'आर्टिकल 370' के लिए आदित्य धर को सम्मान

आदित्य धर - फोटो : वीडियो ग्रैब
'आर्टिकल 370' के लिए आदित्य धर ने सम्मान ग्रहण किया। यह फिल्म बेस्ट फीचर फिल्म चुनी गई।
05:31 PM, 22-Sep-2026

रणदीप हुड्डा को मिला सम्मान

रणदीप हुड्डा - फोटो : वीडियो ग्रैब
रणदीप हुड्डा को 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड प्रदान किया गया। इस मौके पर रणदीप की पत्नी यह पल कैमरे में कैद करती नजर आईं।
05:28 PM, 22-Sep-2026

राजकुमार पेरियासामी हुए सम्मानित

'अमरण' के लिए बेस्ट डायरेक्शन का नेशनल फिल्म अवॉर्ड राजकुमार पेरियासामी को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:26 PM, 22-Sep-2026

कार्तिक आर्यन को मिला सम्मान

कार्तिक आर्यन - फोटो : वीडियो ग्रैब
कार्तिक आर्यन को 'चंदू चैंपियन' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड प्रदान किया गया। इसी श्रेणी में मलयालम फिल्म 'ब्रह्मयुगम' के लिए ममूटी को अवॉर्ड दिया गया।


05:26 PM, 22-Sep-2026

यामी गौतम को सम्मान

कार्तिक आर्यन - फोटो : वीडियो ग्रैब
अभिनेत्री यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया गया।
05:26 PM, 22-Sep-2026

संजय मिश्रा को मिला सम्मान

संजय मिश्रा - फोटो : वीडियो ग्रैब
एक्टर संजय मिश्रा ने 'भक्षक' के लिए सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड ग्रहण किया।
05:22 PM, 22-Sep-2026

वायकोम विजयालक्ष्मी को मिला सम्मान

वायकोम विजयालक्ष्मी को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड प्रदान किया गया है। उन्हें अवॉर्ड सेरेमनी में स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया गया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed