फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When and Where to watch Short Film Bhed Bakri Bhoot by Abhishek Chaubey and Navdeep Singh

भेड़ बकरी भूत: कब और कहां रिलीज होगी शॉर्ट फिल्म? टोक्यो और येलोस्टोन फेस्टिवल में मिल चुके हैं ये अवॉर्ड

Tue, 22 Sep 2026 04:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 22 Sep 2026 04:11 PM IST
सार

Bhed Bakri Bhoot: अभिषेक चौबे और नवदीप सिंह मिलकर शॉर्ट फिल्म 'भेड़ बकरी भूत' लेकर आए हैं। इसे कई फेस्टिवल में सराहा गया है। फिल्म को अनुराग कश्यप के क्यूरेटेड यूट्यूब चैनल 'ओह शॉर्ट फ्लिप्स'  पर रिलीज किया जाएगा।
 

विज्ञापन
When and Where to watch Short Film Bhed Bakri Bhoot by Abhishek Chaubey and Navdeep Singh
अभिषेक चौबे, भेड़ बकरी भूत - फोटो : इंस्टाग्राम@thebighoomclub

विस्तार

फिल्ममेकर अभिषेक चौबे और नवदीप सिंह अवॉर्ड जीतने वाली शॉर्ट फिल्म 'भेड़ बकरी भूत' (बीबीबी) पेश कर रहे हैं। 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्म के लिए मशहूर चौबे और 'एनएच10' जैसी फिल्म से जुड़े सिंह इस शॉर्ट फिल्म को पेश कर रहे हैं। इस फिल्म को कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सराहा गया है। 'भेड़ बकरी भूत' दिखाती है कि कैसे निजी शिकायतें सिस्टम से जुड़ी निराशाओं पर एक बड़ी टिप्पणी बन सकती हैं।
विज्ञापन

When and Where to watch Short Film Bhed Bakri Bhoot by Abhishek Chaubey and Navdeep Singh
भेड़ बकरी भूत - फोटो : इंस्टाग्राम@thebighoomclub
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की शुरुआत एक दुखी ब्रास बैंड म्यूजिशियन से होती है, जो पब्लिक बाथरूम की दीवार पर अपनी प्रेमिका के बारे में गुस्से भरा मैसेज लिखता है। जो चीज एक निजी गुस्से के तौर पर शुरू होती है, वह जल्द ही शिकायतों की एक सामूहिक दीवार बन जाती है। यहां लोग समाज और सिस्टम से जुड़ी अपनी शिकायतें लिखने लगते हैं। बढ़ती आवाजों के बीच, बाथरूम की बिगड़ती हालत पर किसी का ध्यान नहीं जाता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

When and Where to watch Short Film Bhed Bakri Bhoot by Abhishek Chaubey and Navdeep Singh
भेड़ बकरी भूत - फोटो : इंस्टाग्राम@thebighoomclub
फिल्म को लेकर क्या बोले अभिषेक चौबे?
फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिषेक चौबे ने एक बयान में कहा, ''भेड़ बकरी भूत' के बारे में मुझे जो बात सबसे ज्यादा पसंद आई, वह है शिवम का कहानी कहने का मॉडर्न तरीका और यह बात कि यह फिल्म जितनी मजेदार है, उतनी ही परेशान करने वाली भी। मुझे यकीन है कि दर्शकों को भी यह फिल्म उतनी ही पसंद आएगी जितनी मुझे आई।'

कृष्णा मुखर्जी: रानी मुखर्जी की मां का निधन, 75 की उम्र में ली आखिरी सांसें; यशराज फिल्म्स की टीम ने की पुष्टि

विज्ञापन

When and Where to watch Short Film Bhed Bakri Bhoot by Abhishek Chaubey and Navdeep Singh
भेड़ बकरी भूत - फोटो : इंस्टाग्राम@thebighoomclub
नवदीप सिंह ने बताया आज के समय में प्रासंगिक
नवदीप सिंह ने कहा कि फिल्म की ऑब्जर्वेशनल स्टोरीटेलिंग ने तुरंत उनका ध्यान खींचा। उन्होंने कहा, ''भेड़ बकरी भूत' बहुत बारीकी से देखी गई और समझदारी से निर्देशित की गई फिल्म है। यह आज के समय के लिए बहुत प्रासंगिक है। यह एक शानदार शॉर्ट फिल्म है, जो समझदारी भरी और जबरदस्त मनोरंजक है।'

When and Where to watch Short Film Bhed Bakri Bhoot by Abhishek Chaubey and Navdeep Singh
भेड़ बकरी भूत - फोटो : इंस्टाग्राम@thebighoomclub
किन फेस्टिल्स में रिलीज हो चुकी फिल्म?
‘भेड़ बकरी भूत’ कई फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी है। इन फेस्टिवल में इंटरनेशनल कुर्जफिल्मटेग विंटरथुर का 29वां एडिशन, IFFSA टोरंटो, तिराना इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, रोमा शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल, टोक्यो इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल, येलोस्टोन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और बेस्ट ऑफ इंडिया शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल शामिल हैं।

फिल्म को मिल चुके अवॉर्ड्स
शॉर्ट फिल्म ‘भेड़ बकरी भूत’ को कई फेस्टिवल अवॉर्ड भी मिले हैं, जिनमें IDSFFK में दूसरी बेस्ट फिल्म, टोक्यो इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एडिटिंग, IIFSA टोरंटो में बेस्ट शॉर्ट फिल्म और येलोस्टोन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट इंडियन शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड शामिल है।

कब रिलीज होगी फिल्म?
  • फिल्म ‘भेड़ बकरी भूत’ 24 सितंबर की आधी रात को अनुराग कश्यप के शॉर्ट-फिल्म यूट्यूब चैनल 'ओह शॉर्ट फ्लिप्स' पर दुनिया भर में रिलीज होगी।
  • यह 'ओह शॉर्ट फ्लिप्स' पर रिलीज होने वाली तीसरी शॉर्ट फिल्म है। 
  • इससे पहले ‘इनकॉग्निटो’ और  ‘बॉबी ब्यूटी पार्लर’ रिलीज हो चुकी हैं।
  • इसके निर्माता रंजन सिंह और शिवम शंकर हैं।
  • फिल्म में वंदना जोशी, प्रसन्ना बिष्ट, अपेक्षा अय्यर, नसीम मुगल और ऋषि सोलंकी ने काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed