बीपी सिंह का अंतिम संस्कार: निर्देशक को अंतिम विदाई देने पहुंची 'सीआईडी' की टीम, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
- टीवी के लोकप्रिय शो 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बीपी सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे।
- 27 अक्तूबर को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
- उनके निधन के बाद फिल्मी जगत के कई सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।
विस्तार
बीपी सिंह के निधन के बाद 'सीआईडी' की टीम के सदस्य उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान शो की कास्ट नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
अभिनेता दयानंद शेट्टी ने अपने प्रिय निर्माता को श्रद्धांजलि दी।
वहीं, अभिनेता ऋषिकेश पांडे और आदित्य श्रीवास्तव भी उन्हें अंतिम सम्मान देने पहुंचे।
- बीपी सिंह का जन्म देहरादून में हुआ था।
- उन्होंने भारतीय टेलीविजन का सबसे लंबे समय तक चलने वाला क्राइम शो 'सीआईडी' बनाया।
- यह शो साल 1998 में शुरू हुआ और दो दशकों तक चला।
- उन्होंने इस शो के सिर्फ निर्माण और निर्देशन की ही जिम्मेदारी नहीं निभाई थी, बल्कि समय-समय पर डीसीपी शमशेर सिंह चित्रोले का किरदार भी निभाया।
- साल 2010 में उनके शो की ओर से 'सीआईडी गैलेंट्री अवॉर्ड्स' की शुरुआत भी की गई थी।
ये भी पढ़ें- ऐ दिल है मुश्किल के 10 साल: फिल्म में क्या कमी थी? करण जौहर ने दी जानकारी; एकतरफा प्यार पर भी रखी अपनी राय