फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ghar Aaja Pardesi to Mera chand Mujhe Aaya hai Nazar songs On Karva Chauth

करवा चौथ: 'घर आजा परदेसी..' से 'मेरा चांद मुझे..' तक, पति-पत्नी के त्योहार को खूबसूरत बनाते यह फिल्मी गाने

Wed, 28 Oct 2026 07:04 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 28 Oct 2026 07:04 PM IST
सार

  • Songs On Karva Chauth: करवा चौथ के त्योहार को बॉलीवुड ने अपने हिसाब से सजाया है।
  • कई बॉलीवुड फिल्मों में करवा चौथ का त्योहार दिखाया गया है। इस पर कई मशहूर गाने भी बने हैं।
  • इस खबर में हम आपको उन 10 गानों के बारे में बता रहे हैं, जो करवा चौथ पर खूब सुने जाते हैं।

विज्ञापन
Ghar Aaja Pardesi to Mera chand Mujhe Aaya hai Nazar songs On Karva Chauth
करवा चौथ के गाने - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करवा चौथ के त्योहार हर शादीशुदा महिला अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। इसके बाद शाम को वह व्रत तोड़ने के लिए अपने पति और चांद का इंतजार करती है। भारतीय सिनेमा ने इन पलों को ध्यान में रखते हुए कई बेहतरीन गाने बनाए हैं। हम यहां करवा चौथ पर बने कुछ गानों को पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Ghar Aaja Pardesi to Mera chand Mujhe Aaya hai Nazar songs On Karva Chauth
सजना है मुझे सजना के लिए - फोटो : सोशल मीडिया
सजना है मुझे सजना के लिए- सौदागर (1973)
करवा चौथ पर महिलाएं खूब सजती संवरती हैं। इस गाने में इसी बात को केंद्र में रखा गया है। यह सदाबहार रोमांटिक गाना है। गाने में 'सजना' शब्द को श्रृंगार करना और पति के रूप में इस्तेमाल किया गया है। रवींद्र जैन के लिखे इस गाने को आशा भोंसले ने आवाज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ghar Aaja Pardesi to Mera chand Mujhe Aaya hai Nazar songs On Karva Chauth
घर आजा परदेसी - फोटो : सोशल मीडिया
घर आजा परदेसी- दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (1995)
यह गाना करवा चौथ के त्योहार पर खूब सुना जाता है। इसमें अपनी मिट्टी की खुशबू, देश प्रेम और अपनों से बिछड़ने के दर्द को बयां किया गया है। आनंद बख्शी की कलम से निकले इस गाने को पामेला चोपड़ा और मनप्रीत कौर ने आवाज दी है। 
विज्ञापन

Ghar Aaja Pardesi to Mera chand Mujhe Aaya hai Nazar songs On Karva Chauth
गली में आज चांद निकला - फोटो : सोशल मीडिया
गली में आज चांद निकला- जख्म (1998)
करवा चौथ के त्योहार में हर महिला को चांद का इंतजार रहता है। गीतकार ने इसी को आधार बना कर यह गाना रचा है। करवा चौथ पर यह गाना खूब सुना जाता है। इस खूबसूरत गीत को अलका याग्निक ने अपनी आवाज से सजाया है। यह गाना पूजा भट्ट और नागार्जुन पर फिल्माया गया है।

Ghar Aaja Pardesi to Mera chand Mujhe Aaya hai Nazar songs On Karva Chauth
साजन जी घर आए - फोटो : सोशल मीडिया
साजन जी घर आए- कुछ कुछ होता है (1998)
यह गाना शादी और सुहागन की थीम पर आधारित है। करवा चौथ के त्यौहार में साजन के घर आने का इंतजार रहता है इसलिए अक्सर इसे करवा चौथ के मौके पर भी खूब पसंद किया जाता है। गाने को समीर अंजान ने लिखा है। इसे कुमार सानू, अलका याज्ञनिक और कविता कृष्णमूर्ति ने आवाज दी है।

Ghar Aaja Pardesi to Mera chand Mujhe Aaya hai Nazar songs On Karva Chauth
चांद छुपा बादल में - फोटो : सोशल मीडिया
चांद छुपा बादल में- हम दिल दे चुके सनम (1999)
यह गाना करवा चौथ और त्योहारों के सीजन में आज भी खूब पसंद किया जाता है। महबूब की कलम से निकले इस गाने को मशहूर गायक उदित नारायण और अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी है। इस पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने अभिनय किया है।
 

Ghar Aaja Pardesi to Mera chand Mujhe Aaya hai Nazar songs On Karva Chauth
मेरा चांद मुझे - फोटो : सोशल मीडिया
मेरा चांद मुझे आया है नजर- ये है मुंबई मेरी जान (1999)
सैफ अली खान और ट्विंकल खन्ना पर फिल्माया गया यह गाना करवा चौथ के त्योहार पर खूब सुना जाता है। इस गाने में चांद की जगह पर साजन को रखा गया है। गाने के लेखक इदीवर हैं। कुमार सानू ने इसे आवाज देकर मशहूर कर दिया।

Ghar Aaja Pardesi to Mera chand Mujhe Aaya hai Nazar songs On Karva Chauth
बोले चूड़ियां, बोले कंगना - फोटो : सोशल मीडिया
बोले चूड़ियां, बोले कंगना- कभी खुशी कभी गम (2001)
शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन, करीना कपूर, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन पर फिल्माया गया यह गाना करवा चौथ के मौके पर लोगों में जोश भर देता है। समीर के लिखे गाने को सोनू निगम, उदित नारायण, अलका याग्निक, कविता कृष्णमूर्ति और अमित कुमार ने गाया है।

Ghar Aaja Pardesi to Mera chand Mujhe Aaya hai Nazar songs On Karva Chauth
साजन तुमसे प्यार की लड़ाई में - फोटो : सोशल मीडिया
साजन तुमसे प्यार की लड़ाई में- मैंने प्यार क्यों किया (2005)
इस गाने में कपल के बीच छोटी-मोटी नोक-झोंक को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया गया है। करवा चौथ के त्यौहार में गाने को खूब पसंद किया जाता है। समीर अंजान के लिखे इस गाने को उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया है।

Ghar Aaja Pardesi to Mera chand Mujhe Aaya hai Nazar songs On Karva Chauth
तुझमें रब दिखता है - फोटो : सोशल मीडिया
तुझमें रब दिखता है- रब ने बना दी जोड़ी (2008)
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा पर फिल्माए गए इस गाने को आज भी खूब सुना जाता है। इसमें प्रेमी को अपनी प्रेमिका में रब (भगवान) दिखता है। गाने में करवा चौथ का सीन है। इस खूबसूरत गीत को रूप कुमार राठौड़ और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है।

Ghar Aaja Pardesi to Mera chand Mujhe Aaya hai Nazar songs On Karva Chauth
सतरंगा - फोटो : सोशल मीडिया
सतरंगा- एनिमल (2023)
यह गाना भावुक और रोमांटिक है। इस गाने को मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने अपनी जादुई आवाज दी है। गाना रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के बीच के बदलते वैवाहिक रिश्तों को दर्शाता है। इसमें करवा चौथ के त्योहार का एक सीन आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed