जय हिंद: रिलीज हुआ 'मातृभूमि' का नया गाना, जोशीले अंदाज में दिखे सलमान खान; हिमेश के म्यूजिक ने डाली जान
Jai Hind Song: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'जय हिंद' रिलीज हुआ है। जानिए इस गाने को किसने आवाज दी है और इसके लेखक कौन हैं?
विस्तार
इंस्टाग्राम पर इस गाने को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा 'अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम, सम्मान और देशभक्ति दिखाने के लिए 365 दिनों में से केवल 2 दिन काफी नहीं हैं। साल भर होना मंगता है दोस्त। ये रहा आपके लिए जय हिंद का लिरिकल कट। उम्मीद है आपको पसंद आएगा। अगर नहीं, तो हिमेश और स्टेबिन का इंस्टा या एक्स हैंडल तो होगा ही, है ना?'
सलमान खान: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद पहली बार बाहर निकले सुपरस्टार, लोगों के दावों का दिया तगड़ा जवाब
गाने में सलमान खान नजर आ रहे हैं। वह काफी जोशीले अंदाज में हैं। वह भारतीय जवान की वर्दी में हैं। गाने के विजुअल देशभक्ति का जोश जगाते हैं। गाने के बोल और संगीत भी दिल को छूने वाला है।
- सलमान खान अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है।
- इसे सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है।
- इसमें चित्रांगदा सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई है।
- बता दें कि पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवां’ था, जिसे इस साल की शुरुआत में बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया।
- देखना दिलचस्प होगा कि कलेक्शन के मामले में 'मातृभूमि' कैसा प्रदर्शन करती है?