फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anil Kapoor to Kareena Kapoor and Allu Arjun Bollywood and south celebs wish on Vijayadashami

बॉलीवुड की विजयादशमी: करीना बोलीं- हमेशा अच्छाई ही जीतती है, अनिल कपूर समेत कई सेलेब्स ने ऐसे दी दशहरे की बधाई

Tue, 20 Oct 2026 03:59 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 20 Oct 2026 03:59 PM IST
सार

Celebs Wish On Vijayadashami: विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर फिल्म जगत की हस्तियों ने फैंस को शुभकामनाएं दीं हैं। सेलेब्स ने इस त्योहार के जरिए सत्य और धर्म के संदेश को लोगों तक पहुंचाया है।
 

विज्ञापन
Anil Kapoor to Kareena Kapoor and Allu Arjun Bollywood and south celebs wish on Vijayadashami
सेलेब्स की विजयादशमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज पूरे देश में बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार विजयादशमी (दशहरा) बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। सिनेमा जगत भी इसमें पीछे नहीं है। कई सेलेब्स ने इस खास मौके पर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बधाई दी है। आइए एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन


सनी देओल
सनी देओल ने इंस्टा स्टोरी पर धनुष और बाण का एक ग्राफिक शेयर किया है। इसके ऊपर उन्होंने लिखा 'दशहरा की शुभकामनाएं'।

Trending Videos

अनिल कपूर
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर दशहरा मना रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर राम की एक तस्वीर पोस्ट की है। इस पर उन्होंने लिखा 'दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।'



करीना कपूर
करीना कपूर खान ने भी अपने फैंस को दिलचस्प अंदाज में दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस पर उन्होंने लिखा 'यह याद दिलाता है कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होती है। दशहरा की शुभकामनाएं।'



शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी दशहरा मना रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर राम की एक तस्वीर पोस्ट की है। इस पर उन्होंने लिखा 'दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।'



नेहा शर्मा 
अभिनेत्री नेहा शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'बुराई पर अच्छाई की जीत आपके घर को रोशनी से, आपके दिल को शांति से और आपके जीवन को उम्मीदों से भर दे। आप सभी को दशहरा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। दशहरा की हार्दिक बधाई।'



अल्लू अर्जून
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी अपने फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें प्रतीकात्मक रूप से राम, रावण का वध कर रहे हैं। इस तस्वीर पर उन्होंने लिखा 'दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।'



रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना ने अपने पति और अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपने सभी फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं।



साहिबा बाली

अभिनेत्री साहिबा बाली ने अपने घर पर रावण के पुतले को जलाया है। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा 'सभी लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं।'



हर्षाली मल्होत्रा
अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें प्रतीकात्मक रूप से राम, रावण का वध कर रहे हैं। इस तस्वीर पर उन्होंने लिखा 'दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed