{"_id":"6aec54acf0bf523a4304f38a","slug":"ramayana-box-office-collection-day-1-ranbir-kapoor-film-opens-strongly-earns-28-82-crore-2026-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' ने तोड़ा रणबीर की 'एनिमल' और यश की 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड, पहले दिन कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' ने तोड़ा रणबीर की 'एनिमल' और यश की 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड, पहले दिन कमाए इतने करोड़
Thu, 05 Nov 2026 08:40 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Thu, 05 Nov 2026 08:40 PM IST
सार
- रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
- फिल्म का रिलीज से पहले ही फैंस में काफी क्रेज था।
- जानिए फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया।
विज्ञापन
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फैंस को लंबे समय से 'रामायण' का इंतजार था। आखिरकार ‘दंगल’ फेम नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म सिनेमाघरों में सज चुकी है। जानिए बॉक्स ऑफिस पर इसके लिए पहला दिन कैसा रहा।
कैसी रही 'रामायण' की शुरुआत?
फिल्म 'रामायण' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म को देशभर में कुल 13,899 शो में दिखाया जा रहा है। पहले दिन फिल्म ने भारत में 64.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।

Trending Videos
'रामायण' फिल्म
- फोटो : अमर उजाला
इतना हुआ ग्रॉस कलेक्शन
भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म ने हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई की है। हिंदी वर्जन ने 11,485 शो के जरिए 47.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, कन्नड़ में 701 शो से 7.25 करोड़ रुपये, तेलुगु में 942 शो से 6 करोड़ रुपये और तमिल में 490 शो से 2.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है। मलयालम वर्जन ने 281 शो के जरिए 1.50 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इस तरह फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 77.50 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 64.85 करोड़ रुपये हो गया है।
रणबीर की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'एनिमल' थी। इसने रिलीज के पहले दिन 63.80 करोड़ का कलेक्शन किया था। जानिए पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली रणबीर की टॉप 5 फिल्मों के बारे में।

पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली रणबीर की फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
यश की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
वहीं साउथ सुपरस्टार यश की कई फिल्म केजीएफ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। यश की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' थी। इसने रिलीज के पहले दिन 53.95 करोड़ का कलेक्शन किया था। जानिए पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली यश की टॉप 5 फिल्मों के बारे में।
इन फिल्मों से है टक्कर
रामायण के अलावा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' भी लगी हुई है। 'जेलर 2' भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। हाल ही में इसने दुनियाभर में 800 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
इसके अलावा आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। इन दोनों फिल्मों से 'रामायण' की टक्कर होगी।

रामायण
- फोटो : यूट्यूब
'रामायण' के बारे में
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण', 'प्राइम फोकस स्टूडियो' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के तहत बनी है। इसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- Ramayana Movie Review: इमोशन नहीं यह वीएफएक्स वाली ‘रामायण’ है; रावण बनकर छाए यश, जानें कहां कमजोर पड़े रणबीर?