Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Deol gets emotional after reaching father Dharmendra farmhouse say miss you papa

सनी देओल: बेटे के साथ धर्मेंद्र के फार्म हाउस पहुंचे अभिनेता, वीडियो शेयर कर लिखा भावुक नोट

Thu, 05 Nov 2026 04:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 05 Nov 2026 04:43 PM IST
सार

Sunny Deol: सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र के फार्म हाउस पहुंचे हैं।
यहां उन्होंने अपने बेटे को अपने पिता का फार्म हाउस दिखाते हुए वीडियो शेयर किया है।
सनी देओल 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह हनुमान के किरदार में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Sunny Deol gets emotional after reaching father Dharmendra farmhouse say miss you papa
करण देओल के साथ सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol

विस्तार

सनी देओल अक्सर फिल्मों और अपने काम में व्यस्त रहते हैं। मगर इस बार उन्होंने अपने फैंस को अपनी निजी जिंदगी की एक खास झलक दिखाई है। हाल ही में वह अपने बेटे करण देओल के साथ लोनावला में अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर गए। उन्होंने वहां का एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने एक भावुक नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
Trending Videos

सनी देओल ने बेटे को दिखाया पिता का फार्म हाउस
सनी देओल ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि किसान खेतों में काम कर रहे हैं। वह सूखी फसलों के गट्ठर इकट्ठा करते है और पारंपरिक तरीके से उसमें से अनाज निकालते हैं। इस बीच सनी देओल फार्म हाउस में घूमते हुए और अपने बेटे के साथ कुछ खास पल बिताते हुए नजर आते हैं। फार्म हाउस दिखाते हुए सनी कहते हैं, 'पापा का फार्म। तुम्हारे लिए बड़े पापा का फार्म।'

अभिनेता ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, 'पापा आपकी याद आ रही है।' अभिनेता ने अपनी पोस्ट में कई लाल दिल वाले इमोजी भी जोड़े।

रामायण: क्या दिलजीत दोसांझ ने गाया हनुमान चालीसा? इन गायकों ने दिया साथ; महाबली की एंट्री से आया ट्विस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

Sunny Deol gets emotional after reaching father Dharmendra farmhouse say miss you papa
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र को पसंद थी हरियाली
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के लिए लोनावला का फार्म हाउस सिर्फ आराम करने की जगह से कहीं बढ़कर था। बताया जाता है कि 100 एकड़ में फैला यह फार्म हाउस प्रकृति और खेती के प्रति उनके गहरे लगाव को दर्शाता था। मुंबई और फिल्म जगत की आपाधापी से दूर, उन्हें हरियाली के बीच समय बिताना बहुत पसंद था। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स के साथ वहां की अपनी जिंदगी की झलकियां साझा करते रहते थे। धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया।
विज्ञापन

Sunny Deol gets emotional after reaching father Dharmendra farmhouse say miss you papa
सनी देओल - फोटो : पीटीआई
'रामायण' में नजर आएंगे सनी देओल
  • काम की बात करें तो, सनी देओल नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे, जिसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
  • हालांकि, हनुमान के रूप में उनका किरदार केवल 'पोस्ट-क्रेडिट' सीन तक ही सीमित है।
  • इस सीन की एक झलक ऑनलाइन सामने आई है, जिसमें सनी देओल का चेहरा छिपा हुआ है।
  • क्लिप में एक शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ भगवान हनुमान की भव्य एंट्री होती है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed