फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dharmendra Last Movie Was Agniyug Biswajit Chatterjee Reveals Late Actor Final Film Project

धर्मेंद्र: 'इक्कीस' नहीं, बल्कि ये थी 'ही-मैन' की आखिरी फिल्म, निभाया क्रांतिकारी का रोल; निर्देशक का खुलासा

Wed, 23 Sep 2026 05:09 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 23 Sep 2026 05:09 PM IST
सार

Biswajit Chatterjee: दिग्गज अभिनेता और निर्देशक बिस्वजीत चटर्जी चार दशक से ज्यादा समय बाद निर्देशन की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। इस बीच निर्देशक ने बड़ा खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Dharmendra Last Movie Was Agniyug Biswajit Chatterjee Reveals Late Actor Final Film Project
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महान एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। बॉलीवुड के 'ही-मैन' कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने अपने शानदार करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म इक्कीस थी। लेकिन हाल ही में निर्देशक बिस्वजीत चटर्जी ने उनकी आखिरी फिल्म को लेकर बड़ा दावा किया है। 
विज्ञापन


ये थी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
निर्देशक बिस्वजीत चटर्जी ने खुलासा किया कि उनकी आने वाली फिल्म ‘अग्नियुग: द फायर’ में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र भी नजर आएंगे। बिस्वजीत चटर्जी ने खुलासा किया है कि यह फिल्म धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। फिल्म में धर्मेंद्र स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का किरदार निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन


इस साल की शुरुआत में फिल्म ‘इक्कीस’ को धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म बताया गया था। हालांकि, बिस्वजीत चटर्जी के मुताबिक ‘अग्नियुग: द फायर’ ही धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Dharmendra Last Movie Was Agniyug Biswajit Chatterjee Reveals Late Actor Final Film Project
बिस्वजीत चटर्जी और धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बारे में किसी को नहीं पता
एएनआई से खास बातचीत में बिस्वजीत चटर्जी ने धर्मेंद्र की मौत के बाद उनके पोते आर्यमान देओल से हुई एक भावुक मुलाकात के बारे में भी बताया। उन्होंने धर्मेंद्र के फिल्म में होने से जुड़ी कई बातें शेयर कीं।

बिस्वजीत ने बताया, 'इसके बारे में किसी को नहीं पता है कि धर्मेंद्र ‘अग्नियुग’ में हैं। इसलिए मैं अंतिम संस्कार वाली जगह से सीधे उनके घर गया। बॉबी के बेटे आर्यमान देओल वहां आए और रोने लगे। मैंने उन्हें एक तस्वीर दिखाई और पूछा, ‘क्या तुम इन्हें पहचानते हो?’ उन्होंने कहा, ‘हां, ये दादू हैं। दादू इसी पोज में लाला लाजपत राय की कॉस्ट्यूम में थे।’ मैंने कहा कि ये तुम्हारे दादू की आखिरी फिल्म है। उन्होंने कहा, ‘नहीं, नहीं, नहीं।'

उन्होंने आगे कहा, 'बॉबी वहां खड़े थे। बॉबी ने आकर कहा, ‘हां बेटा। ये दादू की आखिरी फिल्म है, क्योंकि जब बिस्वजीत अंकल आए थे, तब मैं बाहर खड़ा था और पापा को कहानी सुनाने वाला था।’ इसलिए उन्हें इसके बारे में पता है। धर्मेंद्र लाला लाजपत राय का किरदार निभाएंगे।'

Dharmendra Last Movie Was Agniyug Biswajit Chatterjee Reveals Late Actor Final Film Project
अभिनेता धर्मेंद्र - फोटो : ट्विटर
धर्मेंद्र को रोल कैसे मनाया था?
बिस्वजीत चटर्जी ने यह भी बताया कि शुरुआत में धर्मेंद्र दोबारा फिल्मों में काम करने को लेकर तैयार नहीं थे। हालांकि, उन्होंने धर्मेंद्र को देशभक्ति और लाला लाजपत राय के किरदार के बारे में बताकर इस फिल्म के लिए राजी कर लिया।

उन्होंने कहा, 'शुरुआत में वह कह रहे थे, ‘नहीं, नहीं, नहीं। मैं फिल्म नहीं करना चाहता। मैं अभी काम नहीं करता।’ उन्हें पता नहीं था कि किरदार क्या है। फिर मैंने उनसे कहा कि मैं इस रोल के लिए आपके पास इसलिए आया हूं, क्योंकि मेरे दिमाग में आपके अलावा कोई और नहीं था, जो इसे आपसे बेहतर कर सके।'

बिस्वजीत ने आगे बताया, मैंने कहा, ‘आप देशभक्त हैं। आप बहुत बड़े देशभक्त हैं। यह पंजाब केसरी लाला लाजपत राय का किरदार है।’ उन्होंने कहा, ‘क्या?’ मैंने कहा, ‘हां।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने सोचा था कि मैं यह नहीं करूंगा।’ इसके बाद उन्होंने काफी देर तक सोचा और कहा, ‘हां, ठीक है। मैं कर रहा हूं।'

Dharmendra Last Movie Was Agniyug Biswajit Chatterjee Reveals Late Actor Final Film Project
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
बिना बॉडी डबल के किए स्टंट
बिस्वजीत चटर्जी के मुताबिक, धर्मेंद्र इस किरदार को लेकर काफी एक्साइटेड थे। उन्होंने फिल्म में अपने स्टंट खुद करने की इच्छा जताई और बॉडी डबल लेने से भी इनकार कर दिया।
बिस्वजीत ने कहा, 'वह बहुत एक्साइटेड थे। उन्होंने किसी भी स्टंट डबल को मना कर दिया। इससे हम सभी में जोश आ गया। वह असली जाट थे।'

फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता जैकी श्रॉफ भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- राज कुमार: 'आपने जो कपड़ा पहना है, मैंने उसका...', निर्माता का उड़ा था मजाक; बिस्वजीत ने सुनाए एक्टर के किस्से
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed