बिस्वजीत चटर्जी: किस बात पर मां से लड़ जाते थे शाहरुख खान? दिग्गज अभिनेता ने सुनाया बादशाह से जुड़ा किस्सा
Biswajit Chatterjee On Shahrukh Khan: अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान से जुड़ा किस्सा सुनाया। उन्होंने फिल्म ‘मैं हूं न’ के सेट पर एक्टर से हुई मुलाकात का जिक्र किया।
विस्तार
दिग्गज अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता शाहरुख खान का जिक्र किया। उन्हाेंने साल 2003-04 में शाहरुख से हुई अपनी पहली मुलाकात को याद किया। अभिनेता ने बताया कि पहली मुलाकात में एक्टर उनसे मिलकर उत्साहित हो गए थे। दिग्गज अभिनेता ने वह किस्सा भी सुनाया जिसमें शाहरुख ने अपनी मां का जिक्र किया था।
शाहरुख से कहां मिले बिस्वजीत चटर्जी?
बंगाली सिनेमा के मशहूर अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी ने एएनअई से हुई अपनी बातचीत में शाहरुख से जुड़ा किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया, 'मुंबई के फिल्म सिटी में 'मैं हूं ना' की शूटिंग चल रही थी। इस फिल्म को फराह खान निर्देशित कर रही थीं और उनके पिता कामरान खान को मैं जानता था। हमने साथ में अभिनय भी किया था और गहरे दोस्त भी थे। इसी वजह से फराह ने मुझे खुद अपनी फिल्म के सेट पर बुलाया था।'
बिस्वजीत के देश खुश हो गए शाहरुख
अपनी बातचीत में बिस्वजीत ने आगे कहा, ‘यहीं शाहरुख से मेरी पहली मुलाकात हुई थी। फराह ने मुझे उनसे मिलवाते हुए कहा कि मैं आपको अपने हीरो से मिलवाती हूं। थोड़ी देर बैठिए। फिर शाहरुख सेट पर आए और फराह ने हमारा परिचय करवाया। मेरा नाम सुनते ही शाहरुख इतने उत्साहित हो गए कि बोलने लगे- 'सर, सर, सर.. मेरी मां आपकी बहुत बड़ी फैन थीं।'
मां से लड़ जाते थे शाहरुख
आगे बिस्वजीत ने बताया, ‘शाहरुख ने बताया कि उनकी मां मेरी बहुत बड़ी प्रशंसक थीं। जब शाहरुख छोटे थे तो मेरी फिल्में देखा करते थे। वो अपनी मां से मेरे बारे में पूछा करते थे। उनकी मां उनसे कहती थीं कि - 'ये बिस्वजीत तेरे से ज्यादा खूबसूरत है', तो इस बात पर वह अपनी मां से बहस करते थे, लड़ जाते थे कि नहीं...मैं ज्यादा खूबसूरत हूं।'
कौन हैं बिस्वजीत चटर्जी?
- बिस्वजीत चटर्जी 1960 और 1970 के दशक के एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, निर्माता, निर्देशक और गायक हैं।
- उन्होंने बंगाली और हिंदी सिनेमा में अपने लंबे करियर के दौरान लगभग 150 फिल्मों में काम किया है।
- 1962 में 'बीस साल बाद' से हिंदी फिल्म में डेब्यू किया और 'अप्रैल फूल', 'बीवी और मकान', 'ये रात फिर ना आएगी' और 'इश्क पर जोर नहीं' जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आए।
- बंगाली सिनेमा में उन्हें 'बाबा तारकनाथ' समेत कई फिल्मों के लिए भी जाना जाता है।
- उनके बेटे प्रसेनजीत चटर्जी बंगाली सिनेमा के एक जाने-माने और बड़े सुपरस्टार हैं।