फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana 42nd Birthday Vicky Donor To Article 15 And Badhai Ho To National Award Inspiring Journey

आयुष्मान खुराना @42: कभी ट्रेन में गाते थे गाना फिर जीता नेशनल अवॉर्ड; पढ़ें चंडीगढ़ के जिद्दी लड़के की कहानी

Mon, 14 Sep 2026 08:30 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 14 Sep 2026 08:30 AM IST
सार

Ayushmann Khurrana Birthday: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानिए उनके जीवन के सफर के बारे में। 
 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana 42nd Birthday Vicky Donor To Article 15 And Badhai Ho To National Award Inspiring Journey
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने ‘कंटेंट’ और ‘कमिटमेंट’ से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। आयुष्मान आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका निशांत से आयुष्मान खुराना बनने तक का सफर आसान नहीं रहा है। जानिए कभी ट्रेन में गाना गाकर गुजारा करने वाले एक्टर ने कैसे जीता नेशनल अवॉर्ड। 
विज्ञापन


ऐसे बदला एक्टर का नाम 
आयुष्मान एक मिडिल क्लास परिवार से आते हैं। उनका जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ के एक पंजाबी-हिन्दू परिवार में हुआ। पहले उनका नाम निशांत खुराना था, पर जब वो तीन साल के थे तो माता-पिता पूनम और पी खुराना ने एक ज्योतिष की सलाह के बाद उनका नाम बदलकर आयुष्मान रख दिया। पिता पेशे से ज्योतिषी थे।  
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana 42nd Birthday Vicky Donor To Article 15 And Badhai Ho To National Award Inspiring Journey
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk
कॉजेल में रहे थिएटर में एक्टिव
चंडीगढ़ में पले-बढ़े आयुष्मान की पढ़ाई-लिखाई भी वहीं हुई। कॉलेज के दिनों से ही थिएटर में एक्टिव रहे। डीएवी कॉलेज के थिएटर ग्रूप में जुड़कर उन्होंने कई नाटकों में एक्टिंग की। बचपन से उनकी रूचि गाने और कविता में भी रही।

आयुष्मान ने चंडीगढ़ से ग्रैजुएशन करने के बाद पंजाब विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन किया। बिट्स पिलानी, सेंट बेड्स शिमला और IIT बॉम्बे के मंचों पर उन्होंने अवॉर्ड्स भी जीते।  

Ayushmann Khurrana 42nd Birthday Vicky Donor To Article 15 And Badhai Ho To National Award Inspiring Journey
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ट्रेन में गाकर कमाए पैसे 
जब आयुष्मान मुंबई आए तो उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया है कि उस समय उनके पास रहने के लिए घर भी नहीं था। एक दोस्त के घर पर रहते थे, जो मुंबई में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था।

फिल्मों में हाथ आजमाने के बीच उन्होंने कॉलेज फेस्ट, शादियां, कार्यक्रमों और ट्रेन के डिब्बों में तक गाना शुरू कर दिया था, ताकि वे छोटी-मोटी कमाई कर पाएं। कपिल शर्मा के शो में उन्होंने बताया कि वो और उनके दोस्त ट्रेन में गाकर पैसे कमाते थे।
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana 42nd Birthday Vicky Donor To Article 15 And Badhai Ho To National Award Inspiring Journey
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk
फिल्मों से पहले टीवी में किया काम 
  • फिल्मों से पहले आयुष्मान ने टीवी में काफी काम किया।
  • उन्होंने एमटीवी रोडीज सीजन 2 जीतकर पहले बड़ी पब्लिक प्रोफाइल हासिल की।
  • इसके बाद वो रेडियो जॉकी के रूप में काम करने लगे।
  • आयुष्मान ने 'इंडियाज गॉट टैलेंट', 'जस्ट डांस', 'एमटीवी रॉक ऑन' जैसे जैसे शोज की भी होस्टिंग की है।
  • उसी दौर में उन्होंने टीवी सीरियल में भी किस्मत आजमाई।

Ayushmann Khurrana 42nd Birthday Vicky Donor To Article 15 And Badhai Ho To National Award Inspiring Journey
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म से किया डेब्यू
आयुष्मान ने 2012 में 'विक्की डोनर' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। यामी गौतम के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता और नामी अभिनेताओं में अपना नाम शामिल किया। 2018 में आई फिल्म 'अंधाधुन' के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड (बेस्ट एक्टर) भी मिला। ग्राफिक्स के जरिए देखें आयुष्मान खुराना की यादगार फिल्में- 

सिंगर के तौर पर भी काफी पॉपुलर 
आयुष्मान खुराना ने न केवल अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीता है, बल्कि उन्होंने गानों से भी दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। 'पानी दा रंग', 'सड्डी गली आजा' और 'नज्म-नज्म' जैसे गानों को लोगों ने खूब प्यार दिया है। ग्राफिक्स की मदद से देखिए उनके 10 सबसे खास गाने- 

Ayushmann Khurrana 42nd Birthday Vicky Donor To Article 15 And Badhai Ho To National Award Inspiring Journey
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम-@tahirakashyap
आयुष्मान की लव स्टोरी
  • आयुष्मान-ताहिरा की लव स्टोरी भी किसी मूवी से कम नहीं।
  • दोनों की मुलाकात 12वीं परीक्षा के समय हुई थी।
  • आयुष्मान और ताहिरा की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और 2008 में उन्होंने शादी कर ली।
  • कपल के दो बच्चे हैं- पहले एक बेटा हुआ और फिर 2014 में बेटी का जन्म हुआ।
  • कपल अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और फैंस भी उन पर जमकर प्यार बरसाते हैं। 

ये भी पढ़ें- कुणाल खेमू: पिकनिक छोड़ने के लिए महेश भट्ट ने की थी ये डील, बाद में पछताए एक्टर; शेयर किया बचपन का किस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed