{"_id":"6a9bd80da09f8e5e81058dd1","slug":"uttar-pradesh-election-2027-auraiya-dibiyapur-assembly-seat-history-bjp-sp-bsp-congress-political-equation-2026-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीट का समीकरण: बीते तीन चुनाव में दो बार सपा ने मारी बाजी, एक बार खिला कमल; ऐसा है दिबियापुर का चुनावी इतिहास","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
सीट का समीकरण: बीते तीन चुनाव में दो बार सपा ने मारी बाजी, एक बार खिला कमल; ऐसा है दिबियापुर का चुनावी इतिहास
Sun, 06 Sep 2026 09:03 PM IST
अमन तिवारी
इलेक्शन डेस्क, नोएडा
इलेक्शन डेस्क, नोएडा
Published by: अमन तिवारी
Updated Sun, 06 Sep 2026 09:03 PM IST
सार
औरैया जिले की दिबियापुर विधानसभा सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी और यहां पहला चुनाव 2012 में हुआ। इस सीट पर अब तक हुए कुल तीन चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी और एक बार भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। आइए, इस सीट के सियासी गणित को विस्तार से समझते हैं...
विज्ञापन
दिबियापुर शेखूपुर सीट का समीकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बनने लगे हैं। कहीं पुराने गढ़ बचाने की चुनौती है तो कहीं नए राजनीतिक विस्तार की कोशिश। सत्ता पक्ष जहां अपनी उपलब्धियों के सहारे जनता के बीच पहुंचने की कोशिश कर रहा है, वहीं विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। इसी चुनावी सरगर्मी के बीच, हम आपको उत्तर प्रदेश की हर विधानसभा सीट के इतिहास, सामाजिक ताने-बाने और उसके राजनीतिक परिदृश्य के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। इसी कड़ी में आज चर्चा औरैया जिले की दिबियापुर विधानसभा सीट की। आइए, जानते हैं इस सीट का पूरा सियासी गणित और इसका अब तक का इतिहास क्या रहा है।
विज्ञापन
कब किस पार्टी को मिली जीत?
- फोटो : अमर उजाला
पहले जानते हैं दिबियापुर विधानसभा सीट के बारे में
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जिनमें कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। इन्हीं में से एक जिला औरैया है। औरैया जिले में कुल तीन विधानसभा सीटें हैं। इनमें- बिधूना, दिबियापुर और औरैया शामिल हैं। 'सीट का समीकरण' की आज की कड़ी में हम औरैया जिले की दिबियापुर विधानसभा सीट की बात करेंगे। औरैया जिले की दिबियापुर विधानसभा सीट पहली बार वर्ष 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी और यहां पहला विधानसभा चुनाव 2012 में हुआ था। यहां के पहले विधायक प्रदीप कुमार बने थे। उन्होंने सपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी।
दिबियापुर विधानसभा सीट का जातीय समीकरण
दिबियापुर विधानसभा सीट के जातिगत समीकरण की बात करें तो कुल मतदाताओं में सबसे बड़ी और निर्णायक आबादी लोधी समाज की है, जिसकी हिस्सेदारी लगभग 20% है। इसके बाद शाक्य (कुशवाहा) समाज की करीब 11%, अनुसूचित जाति (दलित) समुदाय की लगभग 11% तथा यादव मतदाताओं की करीब 9% हिस्सेदारी है, जो चुनाव में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं राजपूत समाज की हिस्सेदारी करीब 9%, ब्राह्मण समुदाय के लगभग 6%, अल्पसंख्यक (मुस्लिम) समाज के करीब 5% मतदाता मौजूद हैं।

2017 का नतीजा
- फोटो : अमर उजाला
दिबियापुर विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास
औरैया जिले की दिबियापुर विधानसभा सीट के पहले यानी की साल 2012 के चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदीप कुमार यादव विजयी हुए। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राम जी को 24,291 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में प्रदीप कुमार यादव को 76,819 वोट मिले, जबकि राम जी को 52,528 वोट मिले। वहीं भाजपा के शिव प्रताप सिंह 31,418 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

2017 में भाजपा ने मारी बाजी
2012 के बाद उत्तर प्रदेश में 2017 में चुनाव हुए। इन चुनाव में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बोलबाला रहा, क्योंकि राज्य के चुनावी नतीजों में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। इसका असर औरैया जिले की दिबियापुर विधानसभा सीट पर भी पड़ा। 2017 के चुनाव की बात करें तो औरैया जिले की दिबियापुर विधानसभा सीट पर भाजपा के लखन सिंह विजयी हुए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रदीप कुमार यादव को 12,094 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में लखन सिंह को 71,480 वोट मिले, जबकि प्रदीप कुमार यादव को 59,386 वोट मिले। वहीं बसपा के राम कुमार अवस्थी 51,268 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

2022 का नतीजा
- फोटो : अमर उजाला
2022 में सपा ने दिबियापुर सीट पर की वापसी, कड़े मुकाबले में जीता चुनाव
इस विधानसभा चुनाव में औरैया जिले की दिबियापुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रदीप कुमार यादव विजयी हुए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लखन सिंह राजपूत को महज 473 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में प्रदीप कुमार यादव को 80,865 वोट मिले, जबकि लखन सिंह राजपूत को 80,392 वोट मिले। वहीं चुनाव में बसपा के अरुण कुमार दुबे 31,352 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे।