फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will formulate its strategy around the issue of development rather than caste

यूपी: जाति के बजाए इस मुद्दे पर रणनीति बनाएगी भाजपा, महिला, युवा और किसान पर ये प्लान; शाह के फोकस का भी संकेत

Sun, 06 Sep 2026 09:51 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 06 Sep 2026 09:51 AM IST
सार

यूपी दौरे पर भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने प्रदेश अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों से मिशन 2027 के रोडमैप पर चर्चा की। बैठक में राज्य के राजनीतिक हालात पर बातचीत हुई और चुनाव की तैयारियों के संबंध में चर्चा हुई। 

विज्ञापन
BJP will formulate its strategy around the issue of development rather than caste
up bjp - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी की जिम्मेदारी मिलने के बाद अपनी पहले दौरे में भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने 'मिशन 2027' को साधने को लेकर गंभीरता से पहल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


आवाभगत व स्वागत के बाद तावड़े और उनके साथ आए सह प्रभारी जगदीप भाई पटेल ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और सभी महामंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठकें करके विधानसभा चुनाव के लिए संभावित रोडमैप को लेकर चर्चा की और सभी सुझाव लिए। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक दोनों बैठकों में यही सुझाव आए हैं कि सपा के पीडीए का मुकाबला विकास के हथियार से किया जाएगा तो बेहतर परिणाम आएंगे। यानि जातियों के बजाए महिला, युवा, किसान और गरीबों के लिए हुए विकास को चुनावी रणनीति का बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रदेश महामंत्रियों की बैठक में विनोद तावड़े ने उनसे चुनावी तैयारियों को लेकर सुझाव लिए। सूत्रों के मुताबिक पुराने सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनावी जिम्मेदारियां दिए जाने के अलावा पीडीए की काट के तौर पर विकास के मुद्दे पर चुनाव का नैरेटिव तय करने का भी सुझाव दिया गया।

 

अमित शाह के फोकस का भी दिया संकेत
तावड़े ने यूपी को भाजपा के लिए बेहद अहम बताते हुए केंद्रीय नेतृत्व की प्राथमिकता का भी संकेत दिया। कहा, केंद्रीय नेतृत्व की नजर प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों पर है।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यूपी पर विशेष फोकस है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सक्रियता से साफ है कि 2027 का चुनाव भाजपा के लिए मिशन मोड में रहने वाला है।

 

योगी-पंकज के नेतृत्व में फिर जीतेंगे यूपी : तावड़े
यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की जंग अभी दूर है, लेकिन सियासी पारा चढ़ने लगा है। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने शनिवार को लखनऊ पहुंचते ही चुनावी रण का बिगुल फूंक दिया। 

 

दो दिवसीय दौरे पर आए तावड़े ने चर्चाओं को विराम देते हुए स्पष्ट किया कि सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में एनडीए लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करेगा। 

 

भाजपा मुख्यालय में उन्होंने संगठन की चुनावी तैयारियों की समीक्षा में कहा कि यूपी में सीएम योगी के नेतृत्व में विकास की गति बढ़ी है। उन्होंने कहा कि एनडीए का हर कार्यकर्ता चुनाव में पूरी ताकत से मैदान में उतरेगा। भाजपा का लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि सरकार बनने के बाद अगले पांच वर्षों तक जनता की सेवा करना भी है।

पीडीए के बहाने अखिलेश पर निशाना
भाजपा प्रभारी बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े ने विपक्ष खासकर सपा के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने सपा के पीडीए की नई नई व्याख्या करते हुए इसे पराया धन अपना बताया। 
 

कहा, सपा के पीडीए से जुड़े नारों को भाजपा कार्यकर्ता विफल करेंगे और एनडीए ऐसा नहीं होने देगा। उनके इस बयान को 2027 की चुनावी लड़ाई में सपा के सामाजिक समीकरण के खिलाफ भाजपा की सीधी राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। इस बयान से यह भी साफ है कि आने वाले दिनों में भाजपा और सपा के बीच पीडीए को लेकर सियासी टकराव और तेज हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed