फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two shooters arrested for murder linked to social media dispute

Delhi NCR News: सोशल मीडिया विवाद में हत्या के दो शूटर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर विवाद, हत्या का बदला लेने और तिहाड़ जेल में हुए झगड़े को लेकर मृतक के दुश्मन एक हो गए थे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर बहस के बाद पैदा हुए विवाद में रणहौला थाना इलाके में दिनदहाड़े हुई घोषित बदमाश (बीसी) मो. मोहनीश (31) की हत्या करने वाले दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर विवाद, हत्या का बदला लेने और तिहाड़ जेल में हुए झगड़े को लेकर मृतक के दुश्मन एक हो गए थे। पुलिस ने शूटरों के कब्जे से दो पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त नारा चैतन्य ने बताया कि दिल्ली के विकास नगर निवासी व हिस्ट्री-शीटर रहे मो. मोहनीश की हत्या दिन-दहाड़े विकास नगर, दिल्ली के बी-ब्लॉक स्थित प्रधान चौक के पास 11 अक्तूबर को की गई थी। मोटरसाइकिल पर सवार चार हमलावरों ने उसे पीछे से घेर कर बहुत करीब से अंधाधुंध फायरिंग की। मो. मोहनीश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मो. मोहनीश पहले भी स्नैचिंग, लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और जबरन वसूली के 24 से अधिक मामलों में शामिल रहा था और गिरफ्तार भी हो चुका था। जांच में पता लगा कि रणहोला थाना क्षेत्र में मोहनीश खान की हत्या में उत्तम नगर निवासी रेहान(21) और एक नाबालिग शामिल हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने रेहान व एक नाबालिग को नजफगढ़ के दिचाऊं-बमनोली इलाके से पकड़ लिया।


एक हुए थे सभी विरोधी
रेहान ने में बताया कि मृतक मोहनीश ने जून 2026 में बॉबी नाम के एक युवक की हत्या कर दी थी। जो नाबालिग बाॅबी का दोस्त था। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर उस नाबालिग की मोहनीश खान के एक साथी के साथ बहस हो गई थी। इसके बाद मोहनीश और उसके साथियों ने उस नाबालिग को उठा लिया और बेरहमी से पीटा। मोहनीश और उसके साथी लगातार उस सीसीएल को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। ऐसे में आरोपी नाबालिग ने मोहनीश की हत्या की साजिश रच ली। मोहनीश को खत्म करने की साजिश में रेहान भी इस साजिश में शामिल हो गया था। रेहान की जेल में मोहनीश से झगड़ा हुआ था। इसके अलावा, दिल्ली के मोहन गार्डन का रहने वाला प्रीत और विकासपुरी की झुग्गी का रहने वाला विक्रम भी इस गैंग में शामिल हो गया था। मोहनीश ने उनके एक करीबी दिव्यांग दोस्त दीपक उर्फ लंगड़ा को पीटने के अलावा सरेआम अपमानित किया था।
विज्ञापन



---------
पुरुषोत्तम वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed