फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDA Housing Scheme receives 2,500 buyers in 2 hours

Delhi NCR News: डीडीए आवास योजना को 2 घंटे में मिले 2,500 खरीदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
14.95 लाख से शुरू है फ्लैट की कीमत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की आवास निवेश योजना-2026 को पहले ही दिन जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। योजना के तहत नरेला में 2516 निम्न आय वर्ग (एलआईजी) फ्लैटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने के महज दो घंटे के भीतर 2500 से अधिक फ्लैट बुक हो गए। इन फ्लैटों की अनुमानित शुरुआती कीमत 14.95 लाख रुपये रखी गई है। डीडीए की ओर से फ्लैटों पर 25 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। बुकिंग 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर शुरू हुई। डीडीए के मुताबिक, योजना के तहत नरेला के सेक्टर जी-2 से जी-6 के पॉकेट-3 और पॉकेट-6 में फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनमें पॉकेट-3 में 1020 और पॉकेट-6 में 1496 फ्लैट हैं। शुरुआती दो घंटे में ही लगभग पूरी आवासीय सूची के बराबर बुकिंग हो जाना किफायती आवास की मांग को दर्शाता है।



नरेला में आवासीय सुविधाओं पर जोर

डीडीए का कहना है कि नरेला को सुनियोजित आवासीय केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं पर लगातार काम किया जा रहा है। यह क्षेत्र आवासीय विकास के साथ शैक्षणिक, संस्थागत और खेल गतिविधियों के केंद्र के रूप में भी उभर रहा है। क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में निवेश से इसके भविष्य के विकास की संभावनाएं मजबूत होंगी। दिल्ली के उपराज्यपाल और डीडीए अध्यक्ष तरनजीत सिंह संधू के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य किफायती कीमत पर घर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed