{"_id":"6acd44ec23a3e8b193045088","slug":"student-on-hunger-strike-over-the-restoration-of-the-student-union-at-jamia-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-158908-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जामिया में छात्र संघ की बहाली को लेकर भूख हड़ताल पर बैठा छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जामिया में छात्र संघ की बहाली को लेकर भूख हड़ताल पर बैठा छात्र
विज्ञापन
- जामिया में वर्ष 2005-06 के बाद से नहीं हुआ छात्र संघ चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर एक छात्र ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि जामिया प्रशासन ने किसी भी छात्र के भूख हड़ताल पर बैठने की सूचना से इन्कार कर दिया है।
सोशल मीडिया पर मुख्य प्रॉक्टर कार्यालय के बाहर छात्रों के जुटने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। जासिम अली खान नाम के छात्र ने खुद से भी एक वीडियो जारी किया है। उसमें वह भूख हड़ताल करने के संबंध में ज्ञापन देने की बात कर रहा है। साथ ही भूख हड़ताल जारी रखने की घोषणा कर रहा है।
छात्र का आरोप है कि दूसरे छात्रों को आने से रोका जा रहा है। यही नहीं प्रशासन उसे अपना छात्र मानने के लिए तैयार नहीं है। छात्र एक वीडियो में 15 सितंबर को फीस स्लिप जमा करने और आई कार्ड की कॉपी दिखाता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार जामिया में वर्ष 2005-06 के बाद से छात्र संघ चुनाव नहीं कराया गया है। छात्र ने रात को भी एक वीडियो जारी किया जिसमें वह जामिया के गुलिस्तान गालिब लॉन गेट नंबर सात के पास बैठे होने की सूचना दे रहा है।