{"_id":"6accfb7e5ebfc0dc3e0d3a37","slug":"mcd-carried-out-demolitions-at-24-locations-sealed-five-properties-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-158929-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एमसीडी ने 24 स्थानों पर की तोड़फोड़, पांच संपत्तियां सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एमसीडी ने 24 स्थानों पर की तोड़फोड़, पांच संपत्तियां सील
विज्ञापन
अनधिकृत निर्माण और भवन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ एमसीडी ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में अनधिकृत निर्माण और भवन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ एमसीडी ने सोमवार को कार्रवाई की। इसके तहत 24 स्थानों पर तोड़फोड़ की गई जबकि पांच संपत्तियों को सील किया गया। इसके अलावा नियमों के उल्लंघन पर पांच ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए।
एमसीडी के अनुसार, अभियान का उद्देश्य खतरनाक भवनों और अनधिकृत निर्माणों पर कार्रवाई करने के साथ जनसुरक्षा सुनिश्चित करना है। उसने सोमवार को गणेश नगर-दो एक्सटेंशन, शकरपुर, पुरानी सीलमपुर, गांधी नगर, न्यू अशोक नगर और शकूरपुर जेजे कॉलोनी सहित विभिन्न इलाकों में प्रमुख रूप से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एमसीडी ने स्पष्ट किया कि अनधिकृत निर्माण और भवन नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।