{"_id":"6acd3a561da5c5628f07d38b","slug":"lecture-on-the-role-of-liquid-biopsy-in-cancer-treatment-at-lhmc-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-158825-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एलएचएमसी में कैंसर के इलाज में लिक्विड बायोप्सी की भूमिका पर व्याख्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एलएचएमसी में कैंसर के इलाज में लिक्विड बायोप्सी की भूमिका पर व्याख्यान
विज्ञापन
एलएचएमसी में कैंसर के इलाज में लिक्विड बायोप्सी की भूमिका पर व्याख्यान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) के बायोकेमिस्ट्री विभाग की ओर से कैंसर के इलाज में लिक्विड बायोप्सी की भूमिका पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें डॉ. राजा प्रमाणिक ने लिक्विड बायोप्सी के महत्व और कैंसर के इलाज में इसके बढ़ते उपयोग के बारे में जानकारी दी।
डॉ. प्रमाणिक ने बताया कि लिक्विड बायोप्सी एक ऐसी तकनीक है, जिसके माध्यम से खून के नमूने की जांच कर कैंसर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। यह तकनीक कैंसर की पहचान से जुड़ी जांच, बीमारी की स्थिति पर नजर रखने और इलाज के असर को समझने में मददगार साबित हो सकती है। उन्होंने कैंसर के मरीजों के इलाज को अधिक प्रभावी बनाने में इस तकनीक की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। लिक्विड बायोप्सी की मदद से कैंसर से जुड़े कुछ आनुवंशिक बदलावों की जानकारी मिल सकती है, जिससे मरीज की जरूरत के अनुसार इलाज की योजना बनाने में सहायता मिलती है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा के क्षेत्र में नई जांच तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कैंसर के बेहतर इलाज में उनके महत्व को समझाना था। यह तकनीक भविष्य में मरीजों को अधिक सटीक और उनकी जरूरत के अनुसार उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।