फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Alleged irregularities in admissions at Hindu College reach the Rashtrapati Bhavan

दिल्ली: हिन्दू कॉलेज में दाखिले की कथित धांधली का मामला राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा, वहां से शिक्षा मंत्रालय

Sat, 31 Oct 2026 03:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 31 Oct 2026 03:43 AM IST
सार

कॉलेज की स्टाफ एसोसिएशन दाखिला प्रक्रिया में गड़बड़ियों और कॉलेज प्रशासन के कामकाज पर सवाल उठाते हुए 14 सितंबर से धरने पर बैठे हैं।

विज्ञापन
Delhi: Alleged irregularities in admissions at Hindu College reach the Rashtrapati Bhavan
हिन्दू कॉलेज - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

हिन्दू कॉलेज में दाखिले को लेकर कथित धांधली और अनियमितताओं का मामला अब राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गया है। राष्ट्रपति भवन ने मामले को शिक्षा मंत्रालय को भेजा है। कॉलेज की स्टाफ एसोसिएशन दाखिला प्रक्रिया में गड़बड़ियों और कॉलेज प्रशासन के कामकाज पर सवाल उठाते हुए 14 सितंबर से धरने पर बैठे हैं। इस मामले में लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह बीते छह अक्तूबर को धरने में शामिल हुए थे, उन्होंने ही शिक्षकों की मांगों को राष्ट्रपति के समक्ष उठाया। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से शिकायत शिक्षा मंत्रालय भेजे जाने के बाद अब स्टाफ एसोसिएशन को मंत्रालय की कार्रवाई का इंतजार है। दरअसल यह विवाद कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के खेल और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी कोटे के दाखिलों से शुरू हुआ। स्टाफ एसोसिएशन का आरोप है कि बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान और बीकॉम ऑनर्स में निर्धारित 20 फीसदी की सीमा से अधिक दाखिले किए गए। एसोसिएशन ने इसे नियमों का उल्लंघन बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। 
विज्ञापन


वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे दाखिला प्रक्रिया के एल्गोरिदम में तकनीकी गड़बड़ी बताया था। स्टाफ एसोसिएशन ने प्रिंसिपल प्रो. अंजू श्रीवास्तव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी पारित किया हुआ है। इसके बाद गवर्निंग बॉडी की ओर से एसोसिएशन के पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। एसोसिएशन ने इन नोटिसों का भी विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed