{"_id":"6ad5abc1eca7bde79e06fce8","slug":"sunil-gavaskar-questions-gautam-gambhir-s-team-india-strategy-says-batting-depth-is-weakening-bowling-2026-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया की कमजोरी क्या?: नंबर-आठ तक बल्लेबाजी के चक्कर में गेंदबाज हो रहे विफल! गावस्कर ने गंभीर को दी सलाह","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
टीम इंडिया की कमजोरी क्या?: नंबर-आठ तक बल्लेबाजी के चक्कर में गेंदबाज हो रहे विफल! गावस्कर ने गंभीर को दी सलाह
Mon, 19 Oct 2026 11:04 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:04 AM IST
सार
सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि आठवें नंबर तक बल्लेबाजी रखने की रणनीति गेंदबाजी को कमजोर कर सकती है। उन्होंने चार विशेषज्ञ गेंदबाजों और दो ऑलराउंडरों के संयोजन की सलाह दी। चेतेश्वर पुजारा ने भी स्पिन गेंदबाजों के चयन और उन्हें पर्याप्त मौके देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
गावस्कर का बयान
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। उन्होंने मुख्य कोच गौतम गंभीर की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्लेइंग इलेवन में आठवें नंबर तक बल्लेबाजी का विकल्प रखने की कोशिश से गेंदबाजी कमजोर हो रही है। गावस्कर के मुताबिक, भारत को बल्लेबाजी में ज्यादा गहराई के बजाय गेंदबाजी का संतुलन बेहतर करने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos
गावस्कर और गंभीर
- फोटो : PTI
चार मुख्य गेंदबाजों के साथ उतरे भारत
गावस्कर ने कहा कि भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में चार विशेषज्ञ गेंदबाज होने चाहिए, जबकि पांचवें और छठे गेंदबाज की भूमिका ऑलराउंडर निभा सकते हैं। उन्होंने नमन धीर और अक्षर पटेल का उदाहरण देते हुए कहा कि ये खिलाड़ी गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं।
गावस्कर ने कहा, 'भारत को शुरुआती एकादश में चार नियमित गेंदबाजों की जरूरत है। पांचवें और छठे गेंदबाज ऑलराउंडर हो सकते हैं, जो जरूरत पड़ने पर रन बना सकें। नमन धीर गेंदबाजी भी कर सकते हैं और बल्लेबाजी में भी योगदान देते हैं। अक्षर पटेल भी चार ओवर गेंदबाजी करते हैं। जब आप आठवें नंबर तक बल्लेबाजी रखने की कोशिश करते हैं, तो गेंदबाजी कमजोर हो जाती है। इसका नतीजा हार के रूप में सामने आता है।'

हार्दिक पांड्या
- फोटो : PTI
हार्दिक का विकल्प तलाशने में न उलझे टीम प्रबंधन
गावस्कर का मानना है कि टीम प्रबंधन हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी का विकल्प तलाशने में जरूरत से ज्यादा उलझ रहा है। हार्दिक बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अहम योगदान देते हैं, लेकिन गावस्कर के मुताबिक उनकी हूबहू जगह लेना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, 'हम हार्दिक पांड्या का विकल्प तलाशने में जरूरत से ज्यादा आगे बढ़ रहे हैं। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। अगर आपको उनका विकल्प नहीं मिलता, तो ऐसे खिलाड़ी के साथ जाइए जो थोड़ी अलग भूमिका निभा सके।' गावस्कर ने नमन धीर के प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा कि वह गेंदबाजी में अच्छा कर रहे हैं और पिछली पारी में उन्होंने बल्लेबाजी से भी प्रभावित किया। उनके मुताबिक, टीम को उपलब्ध खिलाड़ियों की क्षमताओं के आधार पर संयोजन तैयार करना चाहिए।

चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ANI
पुजारा ने स्पिन गेंदबाजों के चयन पर दी सलाह
भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी गेंदबाजी संयोजन पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन को स्पिन गेंदबाजों की भूमिका स्पष्ट करनी होगी और खिलाड़ियों को भरोसा देना होगा कि वे टीम की दीर्घकालिक योजनाओं का हिस्सा हैं। पुजारा ने कहा, 'खिलाड़ियों पर भरोसा जताना होगा। अगर बाउंड्री छोटी हैं, तो कुलदीप यादव हर मैच नहीं खेल सकते। खिलाड़ियों को यह स्पष्ट करना जरूरी है कि वे भारतीय टीम की योजनाओं का हिस्सा बने रहेंगे, भले ही उन्हें नियमित रूप से शुरुआती एकादश में जगह मिले या नहीं।'
उन्होंने कहा कि लगातार महंगे ओवर डालने से छोटे प्रारूप में स्पिनरों का आत्मविश्वास प्रभावित हो सकता है। पुजारा के मुताबिक, वरुण चक्रवर्ती के बाद भारत को कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई में से किसी एक को आगे बढ़ाने या दूसरे विकल्प तलाशने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने टीम प्रबंधन से भविष्य को ध्यान में रखकर गेंदबाजों को पर्याप्त मौके देने की अपील की।