फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Salman Ali Agha's Comeback Century Powers Pakistan to 37-Run Win Over Sri Lanka in Tri-Series Opener

पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया: सलमान आगा की टीम में जबरदस्त वापसी, लगाया शतक; कप्तान अफरीदी भी चमके

Mon, 19 Oct 2026 09:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 19 Oct 2026 09:32 AM IST
सार

सलमान अली आगा के 90 गेंदों में 107 रन और शाहीन अफरीदी के तीन विकेट की मदद से पाकिस्तान ने त्रिकोणीय वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 37 रन से हराया। पाकिस्तान ने 305 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 268 रन पर सिमट गई। आगा ने टीम से बाहर होने के बाद घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर वापसी की।

विज्ञापन
Salman Ali Agha's Comeback Century Powers Pakistan to 37-Run Win Over Sri Lanka in Tri-Series Opener
सलमान अली आगा - फोटो : ICC

विस्तार

पाकिस्तान ने त्रिकोणीय वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 37 रन से हराकर जीत के साथ शुरुआत की। रविवार को रावलपिंडी में खेले गए मुकाबले में सलमान अली आगा ने शानदार वापसी करते हुए शतक लगाया। उन्होंने 90 गेंदों में 107 रन बनाए, जिसकी मदद से पाकिस्तान ने 49.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 305 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 48.1 ओवर में 268 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने तीन विकेट लिए, जबकि नसीम शाह, हारिस रऊफ और फहीम अशरफ ने दो-दो विकेट हासिल किए। श्रीलंका की ओर से पवन रथनायके ने 79 और जनिथ लियानागे ने 60 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
Trending Videos

आगा ने शतक से की शानदार वापसी
सलमान अली आगा के लिए यह शतक खास रहा। अगस्त के अंत में इंग्लैंड दौरे के दौरान उन्हें पाकिस्तान के सात अन्य क्रिकेटरों के साथ स्वदेश वापस बुला लिया गया था। उस दौरे पर आगा ने पहले टेस्ट में टीम की कप्तानी भी की थी। बाद में उन्हें पाकिस्तान की टी20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया और हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ 2-1 से टी20 सीरीज जीतने वाली टीम में भी जगह नहीं मिली।

हालांकि, आगा ने घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाए। इसमें एक तिहरा शतक भी शामिल था। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्होंने वनडे टीम में वापसी की और श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़कर अपनी उपयोगिता साबित की। पाकिस्तान ने 22वें ओवर में 118 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद आगा ने हसन नवाज के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की। नवाज ने 37 रन बनाए। आगा ने अराफात मिन्हास के साथ भी 64 रन जोड़े और अपना शतक पूरा किया।
विज्ञापन

बाबर आजम और डेब्यू करने वाले साद बेग भी चमके
पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दिलशान मदुशंका ने फखर जमां (16) और सैम अयूब (7) को आउट किया। इसके बाद बाबर आजम और 19 वर्षीय डेब्यू करने वाले साद बेग ने तीसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े। बाबर 57 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए, जबकि साद ने दो छक्कों और तीन चौकों की मदद से 36 रन बनाए। दोनों को ईशान मलिंगा ने लगातार ओवरों में पवेलियन भेजा। मलिंगा ने चार विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी को अंतिम ओवरों में झटका दिया। पाकिस्तान ने 279 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद अपने आखिरी पांच विकेट केवल 26 रन जोड़कर खो दिए।
विज्ञापन

रत्नायके और लियानागे की साझेदारी बेकार
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती दिखी। कप्तान कुसल मेंडिस 18 रन बनाकर आउट हुए। कामिंदु मेंडिस ने 44 रन बनाए, लेकिन शाहीन अफरीदी ने वापसी करते हुए दो विकेट लेकर श्रीलंका को 91 रन पर चार झटके दे दिए।

इसके बाद रत्नायके और लियानागे ने पांचवें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी कर श्रीलंका की उम्मीदें जगाईं। हालांकि, 38वें ओवर में रत्नायके का विकेट गिरते ही पाकिस्तान ने मैच पर दोबारा पकड़ बना ली। लियानागे के आउट होने के बाद श्रीलंका की पारी भी ज्यादा देर नहीं टिक सकी।

शाहीन ने 55 रन देकर तीन विकेट लिए। नसीम शाह ने 43 रन देकर दो विकेट हासिल किए। हारिस रऊफ और फहीम अशरफ ने भी दो-दो विकेट लेकर पाकिस्तान की जीत सुनिश्चित की। त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान का सामना मंगलवार को रावलपिंडी में इंग्लैंड से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed