फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Sreesanth-Sanju Samson Handshake Mystery Takes Internet By Storm, Viral Video Sparks Speculation

सैमसन-श्रीसंत के बीच क्यों नहीं हुआ हैंडशेक: क्या दोनों के बीच अनबन? वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

Mon, 07 Sep 2026 09:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिवेंद्रम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिवेंद्रम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Sep 2026 09:28 AM IST
सार

केरल क्रिकेट लीग 2026 के फाइनल के बाद पुरस्कार समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें श्रीसंत मंच पर मौजूद सभी लोगों से हाथ मिलाते दिखे, लेकिन संजू सैमसन से हैंडशेक नहीं किया। इससे दोनों के बीच अनबन की अटकलें लगने लगीं। हालांकि, दोनों ने मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

विज्ञापन
Sreesanth-Sanju Samson Handshake Mystery Takes Internet By Storm, Viral Video Sparks Speculation
सैमसन और श्रीसंत - फोटो : ANI

विस्तार

केरल क्रिकेट लीग 2026 के फाइनल के पुरस्कार समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत मंच पर मौजूद सभी लोगों से हाथ मिलाते नजर आते हैं, लेकिन संजू सैमसन से उनका हैंडशेक नहीं होता। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के बीच संभावित अनबन को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। हालांकि, इस मामले पर न तो संजू सैमसन और न ही श्रीसंत ने आधिकारिक तौर पर कुछ कहा है।
विज्ञापन

श्रीसंत ने सभी से मिलाया हाथ, सैमसन से नहीं
केरल क्रिकेट लीग 2026 के फाइनल की प्रस्तुति समारोह में संजू सैमसन ट्रॉफी और अन्य अधिकारियों के साथ पहले से मंच पर मौजूद थे। इसी दौरान श्रीसंत भी मंच पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से हाथ मिलाया। हालांकि, वायरल वीडियो में श्रीसंत और सैमसन के बीच हैंडशेक होता हुआ नजर नहीं आया। इस छोटे से पल ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा छेड़ दी। प्रशंसक दोनों के बीच संभावित मतभेद की वजह को लेकर कयास लगाने लगे।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों ने हाथ क्यों नहीं मिलाया। संजू सैमसन और श्रीसंत दोनों की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सैमसन को लेकर वसीम जाफर ने भी कही थी बड़ी बात
इस घटना से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने संजू सैमसन के वनडे भविष्य को लेकर अपनी राय रखी थी। जाफर ने कहा था कि वह सैमसन को 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए बैकअप ओपनर के तौर पर नहीं देखते हैं। उन्होंने सैमसन की निरंतरता को लेकर सवाल उठाए और कहा कि उन्हें केवल टी20 क्रिकेट खेलने के लिए छोड़ देना चाहिए। दूरदर्शन के 'द ग्रेट इंडियन क्रिकेट शो' में बात करते हुए जाफर ने 2027 वनडे विश्व कप के लिए भारत के शीर्ष क्रम की संभावित योजना पर विस्तार से अपनी राय रखी।
विज्ञापन

'वनडे में सैमसन से बेहतर विकल्प हैं'
बैकअप ओपनर के तौर पर सैमसन की भूमिका को लेकर सवाल पूछे जाने पर जाफर ने कहा कि वनडे क्रिकेट में पारी के बीच के ओवरों में निरंतरता और तकनीकी रूप से बेहतर खेल की जरूरत होती है। उनके मुताबिक भारत के पास ऐसे कुछ अन्य विकल्प हैं, जो इस प्रारूप की जरूरतों के हिसाब से बेहतर हैं।

जाफर ने कहा, 'मैं संजू सैमसन को 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए बैकअप ओपनर के तौर पर नहीं देखता। मुझे लगता है कि उनकी निरंतरता को लेकर थोड़ी समस्या है। वनडे क्रिकेट में आपको थोड़ी अधिक निरंतरता की जरूरत होती है, क्योंकि क्रीज पर खेलने के लिए अधिक समय होता है। संजू ने निश्चित रूप से अपने पिछले वनडे में शतक लगाया है, लेकिन उन्होंने काफी वनडे क्रिकेट खेला है और निरंतरता उनके लिए समस्या रही है। मुझे लगता है कि भारत के पास संजू सैमसन से कुछ बेहतर विकल्प हैं। मुझे लगता है कि संजू को सिर्फ टी20 क्रिकेट खेलने के लिए छोड़ देना चाहिए।'

भारत 2027 वनडे विश्व कप के लिए अपनी मुख्य टीम और शीर्ष क्रम के संयोजन का आकलन कर रहा है। ऐसे में जाफर की टिप्पणी सैमसन के वनडे भविष्य को लेकर चर्चा को और बढ़ाती है। वहीं, श्रीसंत और सैमसन के वायरल वीडियो ने अब सोशल मीडिया पर एक अलग तरह की बहस छेड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed