फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Australia Announce Test Squad for South Africa Series, Cooper Connolly Returns; Labuschagne gets chance again

द. अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज: ऑस्ट्रेलिया टीम का एलान, कोनोली की वापसी; आउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाज पर फिर भरोसा

Mon, 07 Sep 2026 11:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Sep 2026 11:00 AM IST
सार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित की है। कूपर कोनोली की वापसी हुई है, जबकि मार्नस लाबुशेन को खराब फॉर्म के बावजूद बरकरार रखा गया है। मैथ्यू कुहनेमैन और माइकल नेसर को भी टीम में जगह मिली है।

विज्ञापन
Australia Announce Test Squad for South Africa Series, Cooper Connolly Returns; Labuschagne gets chance again
कूपर कोनोली - फोटो : instagram @cooperconnolly9

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम का एलान कर दिया है। पिछले साल क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अपना डेब्यू करने वाले कूपर कोनोली की टीम में वापसी हुई है। वहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन पर एक बार फिर भरोसा जताया है।
विज्ञापन

क्यों नहीं हुए बड़े बदलाव?
बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन टेस्ट में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में कई बड़े बदलाव होने की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, सिलेक्टर्स ने खिलाड़ियों पर भरोसा कायम रखा है। टेस्ट में लगातार नाकाम होने के बावजूद मार्नस लाबुशेन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में रखा गया है। बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज की तीन पारियों में लाबुशेन कुल मिलाकर सिर्फ 36 रन ही बना सके थे। लाबुशेन के बल्ले से इस फॉर्मेट में आखिरी शतक तीन साल पहले आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

2018 के बाद पहली टेस्ट सीरीज!
साल 2018 में हुए बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलेगी। उस टीम के सिर्फ पांच खिलाड़ी मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, स्टीव स्मिथ और मैट रेंशॉ ही इस बार दौरे का हिस्सा हैं। कोनोली ने फरवरी, 2025 में श्रीलंका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। मैथ्यू कुनेमैन और माइकल नेसर दो अन्य खिलाड़ी हैं जिन्हें टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

कुहनेमैन और लियोन होंगे स्पिनर्स
कुहनेमैन बाएं हाथ की स्पिन का विकल्प देते हैं जो नाथन लियोन की ऑफ-स्पिन के साथ अच्छा तालमेल बिठा सकता है। वहीं, नेसर बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देने की काबिलियत रखते हैं और वह दक्षिण अफ्रीका की पिच पर काफी कारगर हो सकते हैं। पिंडली की चोट के कारण नेसर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं रहे थे। हालांकि, एशेज सीरीज 2025-26 में उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा था और उन्होंने तीन मैचों में कुल 15 विकेट निकाले थे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क और ब्यू वेबस्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed