फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Marco Jansen Takes Stunning One-Handed Catch, Says ‘I Didn’t Expect It’ South Africa vs Australia 1st ODI

द.अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया: मार्को यानसेन ने बाउंड्री पर एक हाथ से पकड़ा असाधारण कैच, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Fri, 25 Sep 2026 12:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 25 Sep 2026 12:12 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका ने डरबन में ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में 67 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मार्को जानसेन ने बल्ले और गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन किया और चार कैच पकड़े। इनमें मैट रेनशॉ का एक हाथ से लिया गया उनका असाधारण कैच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Marco Jansen Takes Stunning One-Handed Catch, Says ‘I Didn’t Expect It’ South Africa vs Australia 1st ODI
यानसेन - फोटो : IANS

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड में खेला गया। दक्षिण अफ्रीका ने 67 रन से जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दक्षिण अफ्रीका की जीत में ऑलराउंडर मार्को यानसेन की अहम भूमिका रही। यानसेन ने बल्ले और गेंद के साथ-साथ अपनी बेहतरीन फील्डिंग से टीम की जीत सुनिश्चित की। उनके एक बेहतरीन कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन


बल्लेबाजी के दौरान यानसेन ने सातवें नंबर पर उतरकर 59 गेंदों पर चार छक्कों और सात चौकों की मदद से 75 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सात ओवर में 64 रन देकर एक विकेट लिया। यह विकेट ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड का था। इसके अलावा, फील्डिंग में सिर्फ यानसेन ही दिखे। यानसेन ने चार कैच पकड़े। इसमें मैट रेनशॉ का कैच सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Proteas Men (@proteasmencsa)

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई पारी का 37वां ओवर लेकर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी आए थे। ओवर की उनकी दूसरी गेंद को मैट रेनशॉ ने मिडविकेट और लॉन्ग-ऑन के बीच में मारा। गेंद हवा में थी। यानसेन ने अपनी विपरीत दिशा में दौड़ते हुए बेहतरीन डाइव लगाकर अपने दाएं हाथ से एक यादगार कैच पकड़ा। बता दें कि मार्को यानसेन बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी विपरीत दिशा में डाइव लगाते हुए दाहिने हाथ से कैच पकड़ा। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मैच के बाद यानसेन ने कैच का जिक्र करते हुए कहा, 'शुरुआत में मुझे लगा कि मैं कैच नहीं ले पाऊंगा। लेकिन बाद में मैंने निर्णय लिया कि मैं कैच के लिए जाऊंगा, ले पाता हूं या नहीं, यह अहम नहीं है। गेंद हवा में थी, इसलिए मुझे भरोसा था कि हाथ में आएगी। सौभाग्य से मैंने डाइव लगाई और गेंद दाहिने हाथ में आ गई। मैंने जिस हाथ से कैच लिया, वो मेरा परफेक्ट हाथ नहीं था, लेकिन गेंद मेरे हाथ में आ गई।'

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। मैथ्यू ब्रिट्जके के 112, मार्को यानसेन के 75 और कप्तान तेम्बा बावुमा के 30 रनों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट पर 297 रन बनाए। 298 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलिया 41.2 ओवर में 230 रन पर सिमट गई और 67 रन से हार गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक चार विकेट बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने लिए। मैथ्यू ब्रिट्जके प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed