फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Babar Azam Faces Criticism At Home Amid Poor Form, Former Pakistan Selector Praises Fatima Sana

पाकिस्तान क्रिकेट का हाल-बेहाल: बाबर आजम से ज्यादा मशहूर हैं फातिमा सना? पूर्व चयनकर्ता का चौंकाने वाला बयान

Thu, 24 Sep 2026 10:00 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 24 Sep 2026 10:00 PM IST
सार

बाबर आजम के खराब फॉर्म के बीच पाकिस्तान के पूर्व चयनकर्ता मोहम्मद वसीम ने फातिमा सना को उनसे बेहतर बताया है। वसीम के मुताबिक, फातिमा अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर मौजूदा समय में पाकिस्तान क्रिकेट की बड़ी स्टार बनकर उभरी हैं।

विज्ञापन
Babar Azam Faces Criticism At Home Amid Poor Form, Former Pakistan Selector Praises Fatima Sana
बाबर आजम - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को लेकर एक पूर्व चयनकर्ता के बयान ने नई बहस छेड़ दी है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और राष्ट्रीय टीम के मुख्य चयनकर्ता रह चुके मोहम्मद वसीम ने महिला टीम की कप्तान फातिमा सना को लोकप्रियता और प्रदर्शन के मामले में बाबर आजम से आगे बताया है। उन्होंने कहा कि फातिमा ने अपने प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन

फातिमा सना को बताया मौजूदा सुपरस्टार
मोहम्मद वसीम ने अपने यूट्यूब शो 'BolWasim' में फातिमा सना और बाबर आजम की तुलना पर अपनी राय रखी। उनसे पूछा गया था कि क्या फातिमा को पुरुष क्रिकेट में बाबर आजम के बराबर माना जा सकता है। इस पर वसीम ने कहा, 'वह उन सभी से आगे हैं। जो लोग शिक्षित हैं और क्रिकेट को समझते हैं, उनके बीच वह आगे हैं।' वसीम ने आगे कहा कि लोकप्रियता प्रदर्शन से हासिल होती है। उन्होंने फातिमा की ऑलराउंड क्षमता का जिक्र करते हुए कहा कि वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में योगदान देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

134 मैचों में 1800 से ज्यादा रन, 157 विकेट
फातिमा सना ने पाकिस्तान के लिए अब तक 134 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके नाम 1800 से ज्यादा रन और 157 विकेट दर्ज हैं। वसीम के मुताबिक, मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी फातिमा की तारीफ देखने को मिलती है, भले ही पाकिस्तान की टीम कई मौकों पर मैच हार गई हो। पूर्व चयनकर्ता ने कहा कि पुरुष टीम के कुछ बड़े क्रिकेट सितारों की तुलना में फातिमा को उनके प्रदर्शन के लिए अधिक प्रशंसा मिल रही है। उन्होंने उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट का मौजूदा सुपरस्टार भी बताया।
विज्ञापन

खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर आजम
दूसरी ओर, बाबर आजम लंबे समय से अपनी खराब फॉर्म को लेकर चर्चा में हैं। जुलाई में उन्हें दोबारा पाकिस्तान की टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। कप्तान के तौर पर उनकी अगुवाई में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ खेली, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ टीम को 0-3 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। कभी दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में शुमार रहे बाबर इस समय रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी के साथ-साथ जिस तरह से वह आउट हो रहे हैं, उसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

वकार यूनिस भी उठा चुके हैं कप्तानी पर सवाल
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस ने भी बाबर आजम की मौजूदा स्थिति पर अपनी राय दी थी। उनका मानना था कि टेस्ट कप्तानी का दबाव बाबर के प्रदर्शन को प्रभावित कर रहा है। वकार के मुताबिक, नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलने पर बाबर को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और इस वजह से पाकिस्तान एक बल्लेबाज के तौर पर भी उन्हें खो रहा है। ऐसे में मोहम्मद वसीम का फातिमा सना को बाबर आजम से आगे बताने वाला बयान पाकिस्तान क्रिकेट में चर्चा का नया विषय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed