फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PM Narendra Modi congratulate India Women cricket team for bagging gold medal at Asiad social media reactions

बेटियों की जीत से गदगद हुए पीएम मोदी: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को स्वर्ण जीतने पर दी बधाई, जानें क्या कहा

Tue, 22 Sep 2026 02:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 22 Sep 2026 02:26 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने श्रीलंका को हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi congratulate India Women cricket team for bagging gold medal at Asiad social media reactions
एशियन गेम्स - फोटो : BCCI Women/PMO

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला टीम के एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। भारत ने श्रीलंका को हराकर एशियन गेम्स 2026 में देश को पहला स्वर्ण दिलाया है। भारतीय महिला टीम ने इस तरह लगातार दूसरी बार एशियाड में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने बधाई दी है। पीएम का कहना है कि ये जीत देश भर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी। 
विज्ञापन

भारत की बड़ी जीत
भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर एशियन गेम्स 2026 में पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारतीय टीम ने इसके साथ ही एशियाड में अपने स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव किया। भारत ने इससे पहले हांग्झू एशियन गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीता था। भारत ने फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारतीय महिला टीम ने 147 रनों के अंतर से जीत दर्ज की। भारत की महिला टी20 क्रिकेट में रनों के लिहाज से ये सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उन्होंने 2018 एशिया कप में मलयेशिया को 142 रनों से हराया था। एशियन गेम्स में श्रीलंका ने रजत और पाकिस्तान ने महिला क्रिकेट में कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

PM Narendra Modi congratulate India Women cricket team for bagging gold medal at Asiad social media reactions
भारतीय टीम - फोटो : Twitter
'महिला क्रिकेट टीम ने बढ़ाया मान'
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा, भारतीय क्रिकेट की शानदार जीत! एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर हमारी महिला क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई। खेलों में टीम का प्रदर्शन जबरदस्त रहा, जिसमें आत्मविश्वास, कौशल और बेहतरीन टीम वर्क देखने को मिला। इस जीत के साथ ही भारत को इन खेलों में अपना पहला गोल्ड मेडल भी मिला है। टीम ने देश का मान बढ़ाया है और ये जीत देश भर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी। पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
 
विज्ञापन

रक्षा मंत्री और खेल मंत्री ने भी दी बधाई
प्रधानमंत्री के अलावा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, क्रिकेट का एक जबरदस्त खेल और शानदार नतीजा। एशियन गेम्स 2026 में पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिए हमारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर गर्व है। उन्होंने बहुत बढ़िया खेला है। कौशल और टीमवर्क का बहुत शानदार प्रदर्शन। हमारी टीम को शानदार जीत और एशियन गेम्स में एक नया क्रिकेट इतिहास लिखने के लिए बधाई।

खेल मंत्री मांडविया ने एक्स पर भारतीय महिला टीम की तिरंगे झंडे के साथ एक वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, एशियन गेम्स में ब्लू टीम के लिए गोल्ड। महिला टी20 क्रिकेट फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने पर हमारी चैंपियंस को दिल से बधाई। पूरे देश के लिए गर्व का पल।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है। एक्स पर भारत की जीत का एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, भारत की ओर से एक सुनहरी दहाड़। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर हमारी महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। क्या प्रदर्शन है, चैंपियंस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed